पश्चिम बंगाल: निकाय चुनाव से पहले भाजपा को झटका, तीन नेता टीएमसी में शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 13, 2022

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में गरुलिया नगरपालिका के चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र वापस लेने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन नेताओं ने रविवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में वापसी की और भाजपा की कार्यशैली को लेकर असंतोष प्रकट किया। गरुलिया समेत 108 नगरपालिकाओं के लिए 27 फरवरी को चुनाव होना है। तीनों नेताओं पूर्व विधायक सुनील सिंह, उनके बेटे आदित्य और गरुलिया नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष सौरभ सिंह ने शनिवार को अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया था। भाजपा के बैरकपुर के सांसद अर्जुन सिंह के रिश्तेदार तीनों नेता पश्चिम बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक और नैहाटी के विधायक पार्थ भौमिक की मौजूदगी में टीटागढ़ पार्टी कार्यालय में टीएमसी में शामिल हुए। 

प्रमुख खबरें

PM Modi ने Rozgar Mela में बांटे 51,000 Appointment Letters, कहा- Viksit Bharat ही मुख्य लक्ष्य

Kazipet में संदिग्ध Car से 1.38 करोड़ के पुराने 500-1000 नोट जब्त, 8 आरोपी पकड़े गए

नंदीग्राम उपचुनाव में Milan Pradhan नहीं लेंगे नाम वापस, Congress बनाएगी राष्ट्रीय मुद्दा

Kitchen Cleaning Hacks: नींबू की भाप से चमकेगा गंदा Microwave, मिनटों में दूर होगी चिकनाई और बदबू