Karnataka Election से पहले भाजपा को झटका, इस बड़े नेता ने थामा कांग्रेस का दामन, खड़गे की हार में निभाई थी अहम भूमिका

By अंकित सिंह | Mar 22, 2023

कर्नाटक चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के एक बड़े नेता ने चुनाव ऐलान से ठीक पहले कांग्रेस का दामन थामा है। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार की मौजूदगी में बीजेपी के पूर्व एमएलसी बाबूराव चिंचानसूर कांग्रेस में शामिल हुए। इससे पहले उन्होंने अपना इस्तीफा विधान परिषद के सभापति बासवराज होरत्ती को सौंप दिया था। चिंचानसूर भाजपा से टिकट के दावेदार थे, लेकिन विधायक टिकट से इनकार कर दिया गया क्योंकि वह वर्तमान में एमएलसी थे। इसी के बाद उन्होंने अपना इस्तीफा दिया था। बताया जा रहा है कि वह विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka में कांग्रेस ने भी दिखानी शुरू की अपनी ताकत, मैदान में उतरे राहुल गांधी, भाजपा पर बरसे

इस महीने की शुरुआत में, भाजपा के एक अन्य विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) पुत्तन्ना ने विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया था और कांग्रेस में शामिल हो गए थे। जब पत्रकारों ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से इस बारे में प्रतिक्रिया मांगी, तो उन्होंने कहा कि चिंचनसुर कांग्रेस से आए थे और उसी पार्टी में वापस जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की स्थिति गुरमित्कल में मजबूत है और चिंचनसुर के पार्टी छोड़ने से वहां पार्टी की संभावनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कर्नाटक में मई तक विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने चिंचनसुर के पार्टी बदलने के मुद्दे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

प्रमुख खबरें

Team India की हार के बीच बांगर का बड़ा खुलासा, Virat Kohli की तरह मेहनत से ही मिलेगी England में जीत

England में T20 सीरीज हार पर कोच Ryan Ten Doeschate की फटकार, कहा- विदेशी पिचों पर फेल

चीन में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान वरिष्ठ कमांडर सहित दो पायलटों की मौत: रिपोर्ट

सुरक्षा पर चर्चा करने तुर्किये पहुंचे नाटो नेताओं को राष्ट्रपति एर्दोआन ने भेंट की रिवॉल्वर, असमंजस में पड़े राष्ट्रप्रमुख