भाजपा को झटका, कांग्रेस ने छीनी छत्तीसगढ़ की दंतेवाड़ा सीट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2019

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने भाजपा को 11 हजार से अधिक मतों से पराजित कर भगवा पार्टी से यह सीट छीन ली है।  जिले के निर्वाचन अधिकारियों ने आज यहां बताया कि दंतेवाड़ा विधानसभा सीट पर कांग्रेस की देवती कर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की ओजस्वी मंडावी को 11192 मतों से पराजित किया है। उन्होंने बताया कि इस उपचुनाव में कांग्रेस को 50028 मत जबकि भाजपा को 38836 मत प्राप्त हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: भ्रष्ट अधिकारियों पर चला मोदी सरकार का चाबुक, 15 को दिखाया गया बाहर का रास्ता

वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की देवती कर्मा भाजपा के भीमा मंडावी से 2172 मतों से चुनाव हार गई थी। इस चुनाव में दंतेवाड़ा सीट, बस्तर क्षेत्र के 12 विधानसभा सीटों में से एकमात्र ऐसी सीट थी जहां भाजपा की जीत हुई थी । वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में राज्य में कांग्रेस ने 90 में से 68 सीटों पर जीत हासिल की थी, वहीं भाजपा को 15 सीटें मिली थी। जबकि बहुजन समाज पार्टी ने दो सीटों पर तथा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने पांच सीटों पर जीत हासिल की थी।

प्रमुख खबरें

Apple में Tim Cook युग का अंत, जानिए कौन हैं नए CEO John Ternus जो संभालेंगे कमान।

Laureus Awards: Madrid में Carlos Alcaraz का बड़ा सम्मान, बने Sportsman of the Year

Hansi Flick के आते ही Barcelona में बड़े बदलाव की आहट, नई Team बनाने का प्लान हुआ तैयार

Priyansh Arya की तूफानी Batting ने जीता दिल, दिग्गज Ashwin ने भी बांधे तारीफों के पुल