Ariha Case: जर्मन कोर्ट से भारतीय दंपति को झटका, लोकल एजेंसी को सौंपी बच्ची

By अभिनय आकाश | Jun 17, 2023

जर्मनी के पैंको में एक जिला अदालत ने 28 महीने की भारतीय लड़की अरिहा शाह को उसके जैविक माता-पिता को सौंपने से इनकार कर दिया और 13 जून को दो अलग-अलग फैसलों में उसे जर्मन किशोर सेवा जुगेंडमट को सौंप दिया। अदालत ने धारा और भावेश शाह के अनुरोध को खारिज कर दिया कि बच्चे को सीधे उनके पास लौटा दिया जाए या कम से कम, किसी तीसरे पक्ष, भारतीय कल्याण सेवाओं को दिया जाए। 

इसे भी पढ़ें: India और Germany के गहराते रक्षा संबंधों को देखकर China का चैन और Russia की नींद उड़ी

बता दें कि दरअसल, जर्मनी की चाइल्ड सर्विसेज ने 2 साल की बच्ची को इस संदेह में दूर ले गई कि माता-पिता द्वारा उसका शारीरिक शोषण किया जा रहा है। लेकिन फरवरी 2022 तक आपराधिक आरोप हटा दिए जाने के बावजूद, वह अपने माता-पिता के साथ फिर से नहीं रह पा रही है। परिजन का आरोप है कि बच्ची को बर्लिन में 20 महीने से जिस सेंटर में रखा गया था। अब उसे वहां से उठाकर मंदबुद्धि सेंटर में भेज दिया गया है। बच्ची की मानसिक हालत खराब बताकर व्यवहार किया जा रहा है। 

प्रमुख खबरें

Gurugram Power Outage | भीषण पावर कट के बाद बिजली सप्लाई पूरी तरह बहाल! ट्रांसफॉर्मर में ब्लास्ट से ठप हुई थी रैपिड मेट्रो और कई इलाके

Janaki Stotram के हैं चमत्कारिक Benefits, पाठ से मिलेगा अखंड सौभाग्य और Life में Success

Twisha Sharma Death | 30 हजार का इनामी पति समर्थ सिंह भोपाल लाया गया, रिमांड की अपील करेगी पुलिस, AIIMS की टीम करेगी दोबारा पोस्टमार्टम

Prabhasakshi NewsRoom: Punjab में AAP ने Rajya Sabha सीटों का सौदा किया, सारा माल लाला तक पहुँचाया गयाः Harbhajan Singh