पत्रकार उपेन्द्र राय को झटका, जमानत के खिलाफ ED की अपील पर SC का नोटिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2020

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कथित धन उगाही और संदिग्ध वित्तीय लेन देन से संबंधित धन शोधन मामले में पत्रकार उपेन्द्र राय को जमानत दिये जाने के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की अपील पर बुधवार को उन्हें नोटिस जारी किया। प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबड़े, न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय की पीठ ने वीडियो कांफ्रेन्सिंग के माध्यम से प्रवर्तन निदेशालय की अपील पर सुनवाई करते हुये उपेन्द्र राय को नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा। निदेशालय ने उपेन्द्र राय को जमानत देने के दिल्ली उच्च न्यायालय के पिछले साल नौ जुलाई के आदेश को चुनौती दी है। अदालत ने 13 महीने से जेल में बंद राय को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था। निदेशालय ने राय को धन शोधन रोकथाम कानून के तहत आठ जून, 2018 को गिरफ्तार किया था। इससे पहले राय को कथित धन उगाही और संदिग्ध वित्तीय लेन देन से संबंधित सीबीआई के मामले में जमानत मिल गयी थी। सीबीआई ने उपेन्द्र राय को तीन मई, 2018 को गिरफ्तार किया था।

प्रमुख खबरें

जब जब देश के साथ खड़े होने की बात आती है, तब तब Rahul Gandhi की राह अलग क्यों हो जाती है?

CJP के Jantar Mantar प्रदर्शन पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- राजधानी को बंधक बनाने की साजिश हुई फ्लॉप

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई

सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल