राजपक्षे सरकार को तगड़ा झटका, श्रीलंका में तीन और सांसदों ने लिया समर्थन वापस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2022

कोलंबो। इस्तीफा देने के दबाव से जूझ रहे श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे की सरकार को तीन सांसदों के समर्थन वापस लेने के कारण बुधवार को एक और झटके का सामना करना पड़ा। इस महीने की शुरुआत में 156 सांसदों में से 39 ने राजपक्षे सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। अलग होने वाले समूह ने ऐलान किया था कि वह 225 सदस्यीय संसद में विपक्ष समेत किसी भी गठबंधन का साथ नहीं देगा। यह स्वतंत्र समूह सत्ता पर काबिज राजपक्षे परिवार के इस्तीफे समेत एक सर्वदलीय अंतरिम सरकार के गठन की मांग कर रहा है। श्रीलंका मुस्लिम काउंसिल (एसएलएमसी) के सांसद फैजल कासिम ने संसद को सूचित किया कि वह सांसद इशाक रहमान और एमएस तौफीक के साथ सरकार से अपना समर्थन वापस ले लेंगे। तीनों सांसद विपक्षी समागी जन बालवेगया (एसजेबी) गठबंधन का हिस्सा थे, जिसमें एसएलएमसी शामिल था।

प्रमुख खबरें

Artemis II Completes Journey | मानव इतिहास की सबसे लंबी यात्रा का सुखद अंत, प्रशांत महासागर में लौटा आर्टेमिस-2 दल

बिजनौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुबई में बैठे संदिग्ध पाकिस्तानी हैंडलर से जुड़े दो युवक गिरफ्तार

Special Intensive Revision- SIR | मतदाता सूचियों का शुद्धिकरण! 9 राज्यों और 3 केंद्र-शासित प्रदेशों से 6.08 करोड़ नाम हटाए गए

वैभव-जुरेल के सामने पस्त हुई आरसीबी, राजस्थान रॉयल्स ने लगाया विजयी चौका