बरी हुई इरोम शर्मिला, इसी महीने बनाएंगी पार्टी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2016

इंफाल। मणिपुर की एक जिला अदालत ने मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम शर्मिला को आत्महत्या के प्रयास के मामले में बरी कर दिया। ‘आइरन लेडी’ ने घोषणा की है कि वह इसी महीने अपनी राजनीतिक पार्टी बनाएगी। इंफाल (पश्चिम) के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लमखानपाओ तोनसिंग ने भारतीय दंड संहिता की धारा 309 (आत्महत्या का प्रयास) के तहत लगे आरोप से उन्हें मुक्त कर दिया। 

 

यह मामला तब का है जब वह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर थीं। मणिपुर से अफ्सपा हटाने की मांग को लेकर शर्मिला 16 सालों तक भूख हड़ताल पर थीं। 44 वर्षीय शर्मिला को निजी मुचलके पर नौ अगस्त को रिहा किया गया था। उसी दिन उन्होंने अपनी उपवास खोला था।

प्रमुख खबरें

रूस का यूक्रेन को दो टूक: शांति नहीं तो मिसाइलों का वार, पुतिन की सख्त चेतावनी

बांग्लादेश छोड़िए, असली खेल तो नेपाल में हो गया, Gen-Z के PM कैंडिडेट पर हो गया बड़ा खेल

शाहबाग में इंकलाब मंचो का हंगामा जारी, शरीफ उस्मान हादी की हत्या के आरोपियों पर मुकदमे की मांग

Delhi: CM Rekha Gupta का ऐलान: नए साल में गरीब परिवारों को मिलेंगे फ्लैट की चाबियां