Trump के मोदी को फोन मिलाते ही आई चौंकाने वाली खबर, शहबाज-मुनीर संग क्या है अमेरिका का खतरनाक खेल?

By अभिनय आकाश | Sep 17, 2025

इस महीने के अंत में संयुक्त राष्ट्र महासभा की अमेरिका में बैठक होने वाली है। इस बैठक में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी जाएंगे और आसिम मुनीर भी उनके साथ शामिल होंगे। लेकिन इसी बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। ये दोनों ही शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात कर सकते हैं। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि बार-बार आसिम मुनीर अमेरिका क्यों पहुंच जाते हैं। डोनाल्ड ट्रंप की पाकिस्तान के साथ ऐसी क्या दिलचस्पी बढ़ रही है कि वो बार-बार शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर को मिलने का वक्त दे देते हैं। उन्हें लंच कराते हैं। उनके लिए डिनर का टाइम रख देते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Israel का पहली बार चीन पर हमला, भारत भी हैरान

भारत के ऊपर प्रेशर बनाने की रणनीति हो सकती है। दोनों नेताओं के बीच बहावलपुर हमले पाकिस्तान में आई बाढ़, कतर पर इजरायली हमलों के प्रभावों पर चर्चा होने की संभावना है। प्रधानमंत्री मोदी यूएनजीए की बैठक में शामिल नहीं होंगे। लेकिन विदेश मंत्री एस जयशंकर इस बैठक में शामिल हो सकते हैं। कनाडा में जब जी7 की बैठक हुई थी। तब भी एक फोन कॉल का जिक्र हुआ था, रूस और यूक्रेन का युद्ध चल रहा था। 55 मिनट ट्रंप और मोदी के बीच बात हुई थी। उसमें भी अमेरिका आने का न्यौता गिया गया था। उस वक्त आर्मी चीफ मुनीर अमेरिका में ही मौजूद थे। 

इसे भी पढ़ें: भारत की छवि खराब करने वाले माफी मांगेंगे? पाकिस्तान के खुलासे पर रिजिजू का तीखा सवाल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ उनकी फोन पर बातचीत बहुत अच्छी रही और इस दौरान उन्होंने अपने मित्र को जन्मदिन की बधाई दी और रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने में सहयोग के लिए भारतीय नेता का आभार जताया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन से एक दिन पहले फोन किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसे शुल्क के मुद्दे पर दोनों देशों के मध्य तनाव के बीच भारत के साथ संबंध सुधारने के अमेरिकी प्रयासों के हिस्से के रूप में एक महत्वपूर्ण संकेत के रूप में देखा जा रहा है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, अभी-अभी अपने मित्र, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फ़ोन पर बहुत अच्छी बातचीत हुई। मैंने उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। वे बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Irani Cup: स्मरण के नाबाद 126 रन, Rest of India ने जम्मू कश्मीर पर ली 265 रन की बढ़त

IYC अध्यक्ष उदय भानु चिब ने Delhi Police के इनकार को Delhi High Court में दी चुनौती, अगले हफ्ते हो सकती है सुनवाई

सिंधिया ने ग्वालियर की बेटी इशिका की उपलब्धि पर जताया गर्व, उज्ज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएँ

डॉक्यूमेंट्री State Organs के वितरक के नाम पर मिलीं धमकियां, Taiwan पुलिस और MAC जांच में जुटे