C-17 विमान से गिरकर हुई थी 3 लोगों की मौत, मृतक के परिजन ने सुनाई दर्दनाक दास्तां, अवशेष से गायब थे हाथ-पैर

By अनुराग गुप्ता | Aug 19, 2021

काबुल। तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हवाई अड्डे पर अफरा तफरी का माहौल सभी ने देखा। बीते कुछ दिनों से कई तरह के वीडियो भी सामने आ रहे हैं। हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है जो जल्द से जल्द अफगानिस्तान को छोड़ने के लिए बेचैन है। लोग हवाई पट्टी पर इधर-उधर दौड़ रहे हैं और विमानों में सवार होने के लिए धक्का मुक्की हो रही है। 

इसे भी पढ़ें: 31 अगस्त के बाद भी अफगानिस्तान में रहेगी अमेरिकी सेना, जो बाइडेन ने बताया कारण 

गौरतलब है कि अफगानिस्तान में पश्चिम समर्थित सरकार को तालिबान द्वारा उखाड़ फेंके जाने के बाद देश से निकलने की जद्दोजेहद में 16 अगस्त को हवाई अड्डे पर हजारों लोगों की भीड़ नजर आयी और वे विमान में चढ़ने के लिए आपाधापी करते नजर आये। अमेरिकी सैनिकों ने देश से निकलने की अफरा-तफरी की स्थिति को संभालने के क्रम में चेतावनी स्वरूप गोलियां चलायीं। इसी बीच सी-17 कार्गो विमान से लोगों को अफगानिस्तान से निकाला भी गया। 

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश