निशानेबाजों का खराब प्रदर्शन जारी, मनु और यशस्विनी 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में जगह बनाने से चूकीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2021

तोक्यो। भारत की सबसे बड़ी पदक उम्मीद माने जा रहे निशानेबाजों का लगातार दूसरे दिन खराब प्रदर्शन जारी रहा जब मनु भाकर और यशस्विनी सिंह देसवाल तोक्यो ओलंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में जगह नहीं बना सकीं। दोनों का यह पहला ओलंपिक है और अपेक्षाओं के दबाव का आखिरी क्षणों में दोनों सामना नहीं कर सकी। दुनिया की दूसरे नंबर की निशानेबाज 19 वर्ष की मनु ने शुरूआत अच्छी की और लग रहा था कि वह शीर्ष आठ में जगह बना लेंगी लेकिन उनकी पिस्टल में तकनीकी खराबी आने का उनके प्रदर्शन पर असर पड़ा।

इसे भी पढ़ें: Tokyo Olympics: विश्व चैंपियन पीवी सिंधु ने तोक्यो ओलंपिक में जीत के साथ किया आगाज

पिस्टल में खराबी आने से उनके पांच मिनट भी खराब हुए। वह वापसी करने के बाद 95 का स्कोर ही कर सकी। कट आफ 577 था। वहीं नंबर एक निशानेबाज यशस्विनी खराब शुरूआत के बाद दूसरी सीरिज में 98 स्कोर के साथ लौटी थी जिसमें पांच बार उन्होंने 10 स्कोर किया। उनका कुल स्कोर 94, 98, 94, 97, 96, 95 की सीरिज के बाद 574 रहा। रूसी ओलंपिक समिति की वितालिना बी ने फाइनल में 240 . 3 के ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। बुल्गारिया की एंटोआनेटा के दूसरे और चीन की रैनशिन जियांग तीसरे स्थान पर रही।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला