जबलपुर में द मिसिंग बीन फिल्म की शूटिंग, 01 फरवरी से शुरू होगी शूटिंग

By दिनेश शुक्ल | Jan 29, 2021

जबलपुर। हैदराबाद की फिल्म निर्माता कम्पनी आइडियल फिल्म मेकर द्वारा वर्किंग टाइटल; द मिसिंगबीन का जबलपुर एवं आसपास की विभिन्न लोकेशन पर शूटिंग विजय नगर स्थित कचनार सिटी में भगवान शंकर की विशाल प्रतिमा के समक्ष हवन पूजन के साथ प्रारम्भ हुई। फिल्म निर्माण के शुभारम्भ के इस अवसर पर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, फिल्म के प्रोड्यूसर रघु, डायरेक्टर सबस्टीन नोह ओकोष्टा, जबलपुर टूरिज़्म प्रमोशन काउंसिल के सीईओ हेमंत सिंह एवं फिल्म यूनिट के अन्य सदस्य मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली की घटना में राहुल गांधी की भूमिका की जांच होः विष्णुदत्त शर्मा

उन्होंने फिल्म की शूटिंग में प्रशासन से मिल रहे सहयोग के लिये कलेक्टर शर्मा का आभार भी जताया। इस अवसर पर कलेक्टर शर्मा ने फिल्म की समूची यूनिट, कलाकारों तथा निर्माता एवं निर्देशक को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास जबलपुर में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करना और लॉजिस्टिक सपोर्ट उपलब्ध कराना है। जितनी ज्यादा फिल्मों की शूटिंग यहां होगी जबलपुर के पर्यटन स्थलों के बारे में ज्यादा लोग जान सकेंगे। यहॉं के कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का मौका मिलेगा, लोगों को रोजगार मिलेगा और यहाँ आर्थिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा