Hera Pheri 3 : अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल के साथ 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग शुरू!

By रेनू तिवारी | Feb 21, 2023

पिछले कुछ महीनों से हेरा फेरी 3 की स्टार कास्ट के बारे में कई तरह की अफवाहें इंटरनेट पर घूम रही थीं। कथित तौर पर अक्षय कुमार कल्ट क्लासिक कॉमेडी की तीसरी फ्रेंचाइजी से बाहर हो गए थे। राजू के अपने चरित्र से हटने के बाद कार्तिक आर्यन की फिल्म में एंट्री हुई थी। हांलाकि सुनील शेट्टी ने ये साफ किया था कि कार्तिक आर्यन का अलग किरदार हैं वह राजू को रिप्लेस नहीं कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Bollywood Wrap Up | आलिया भट्ट और तेजस्वी प्रकाश के लुक ने लूटी महफिल, रेखा ने ढाया कहर

हेरा फेरी 3 की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी हैं। खबरों की माने तो अक्षय, परेश और सुनील प्रफुल्लित करने वाली फिल्म के तीसरे अध्याय में फिर से अपना जादू चलाने के लिए सेट पर वापस आ गए हैं। सूत्र ने उल्लेख किया कि पिछले कुछ महीनों में स्क्रिप्ट को अंतिम रूप देने के लिए पर्याप्त बैठकें हुई हैं। उन्होंने आगे कहा कि अब टीम को भरोसा है कि हेरा फेरी 3 कॉमेडी फ्रैंचाइजी के भाग 3 के आसपास के सभी प्रचार और प्रत्याशा के साथ पूरा न्याय करेगी।

सूत्र ने आगे खुलासा किया कि अभिनेता अक्षय कुमार, परेश रावल, सुनील शेट्टी और निर्माता फिरोज नाडियाडवाला राजू, श्याम और बाबूराव के रूप में सेट पर वापसी करने के लिए सकारात्मकता से उत्साहित हैं।

प्रमुख खबरें

Global Fintech Fest में बोलीं Nirmala Sitharaman: AI से लोकतंत्र और Financial System को खतरा

Services Sector और Exports के दम पर भारत की GDP Growth 7.8% तक पहुंची, IMF ने सराहा

MS Dhoni Mentorship: झारखंड क्रिकेट का नया दौर, दलीप ट्रॉफी जीत से बढ़ी उम्मीदें

Duleep Trophy: Ishan Kishan ने की 15 साल के Vaibhav Suryavanshi के कप्तानी क्षमता की तारीफ