सुपरहिट सॉन्ग 'फिलहाल' के दूसरे पार्ट की शूटिंग शुरू! अक्षय कुमार-नुपुर सेनन की तस्वीर आयी सामने

By रेनू तिवारी | Dec 16, 2020

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने म्यूजिक इंडस्ट्री में सुपरहिट सॉन्ग 'फिलहाल' से डेब्यू किया था। पहले ही गाने ने म्यूजिक इंडस्ट्री के धुरंधरों के पसीने छुडा दिए थे। सॉन्ग सुपरहिट हुआ। बी प्राक की आवाज में प्यार-इश्क और दर्द के लिरिक्स के साथ इस गाने ने धमाल मचा दिया। गाने के लिरिक्स पंजाब इंडस्ट्री के जानी ने लिखे थे। जानी अपने लिरिक्स से लोगों की आंखों में पानी लाने के लिए मशहूर हैं। उन्होंने कई सुपरहिट गाने लिखे हैं जिले बी प्राक सहित कई मशहूर पंजाबी गायकों ने आवाज दी हैं।

इसे भी पढ़ें: अभिनेता वरुण धवन ने जीती कोरोना वायरस से जंग, ताजा रिपोर्ट आयी नेगिटिव 

पंजाबी सिंगर और एक्टर एमी विर्क ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिलहाल टीम के साथ एक तस्वीर साझा की है। जिसमें आप अक्षय कुमार , नुपूर सेनन, जानी और एमी विर्क को देख सकते हैं। गाना जल्द रिलीज होने की उम्मीद हैं।  

प्रमुख खबरें

Rajasthan Police ANTF ने नेपाल सीमा से दबोचा 75 हजार का इनामी तस्कर सोहनलाल

Delhi में DTC बसों में 2,947 मार्शल तैनात, महिलाओं की सुरक्षा के लिए 56 विशेष बसें

Delhi में TMC नेताओं संग हिरासत में ली गईं Mamata Banerjee, स्थिति को आपातकाल से बदतर बताया

Election Commission का समर्थन करते हुए 124 पूर्व नौकरशाहों ने चुनावी धांधली के दावों पर उठाए सवाल