Shopian Rape Case 2009 मामले में बड़ा खुलासा, सबूत गढ़ने के आरोप में जम्मू-कश्मीर के दो डॉक्टरों को बर्खास्त किया गया, भारतीय सुरक्षा बलों पर लगे थे गंभीर आरोप

By रेनू तिवारी | Jun 22, 2023

2009 में जब शोपियां की दो महिलाएं आसिया और नीलोफर 30 मई 2009 को एक नदी में मृत पाई गईं, तो ऐसे दावे किए गए कि सुरक्षा कर्मियों ने उनके साथ बलात्कार किया और उनकी हत्या कर दी। इस खबर से भारती सेना की छवि को खराब करने का भी कश्मीर में प्रयास किया गया। अब इस मामले में ूबड़ा खुलासा हुआ है। शोपियां बलात्कार मामले में सबूत गढ़ने के आरोप में जम्मू-कश्मीर के दो डॉक्टरों को बर्खास्त किया गया हैं।

इस मामले के चलते कश्मीर 42 दिनों तक ठप रहा था। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा जांच शुरू करने के बाद स्थिति में सुधार ही हुआ। जांच से पता चला कि दोनों में से किसी भी महिला के साथ कभी बलात्कार नहीं हुआ था।

अधिकारियों के अनुसार, दो डॉक्टरों, डॉ. बिलाल अहमद दलाल और डॉ. निगहत शाहीन चिल्लू को उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया है क्योंकि उन्होंने पाकिस्तान के साथ सक्रिय रूप से सहयोग किया था और शोपियां की आसिया और नीलोफर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को गलत साबित करने की योजना तैयार की थी  जो 29 मई 2009 को एक दुर्घटना में दुखद रूप से डूब गया। उन्होंने दावा किया कि दोनों डॉक्टरों का अंतिम लक्ष्य सुरक्षा बलों पर बलात्कार और हत्या का झूठा आरोप लगाकर भारत सरकार को बदनाम करना था।

इसे भी पढ़ें: 'अध्यादेश' लगा रहा विपक्ष की एकता में सेंध! केजरीवाल ने कांग्रेस को दी धमकी, महागठबंधन की बैठक में 'आप' नहीं होंगी शामिल?

क्या है शोपियां रेप केस?

29 मई, 2009 को, शोपियां देश के बोंगम की आसिया जान और नीलोफर, रामबियारा नदी के पार अपने सेब के बगीचे में गईं। शाम को जब वे घर लौट रहे थे तो नदी पार करते समय पैर फिसलने से वे दुर्भाग्यवश डूब गए। अगली सुबह, शव थोड़ा और नीचे की ओर पाए गए। परिवार के लोगों को शव मिले। परिजन स्थानीय पुलिस की सहायता से शवों को अपने घर ले आये।

डॉ. चिल्लू, डॉ. दलाल और अन्य ने पीड़ितों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट बनाने की योजना तैयार की। डॉक्टरों ने एक नहीं बल्कि चार अलग-अलग पोस्टमॉर्टम तैयार किए, जिनमें से प्रत्येक विरोधाभास और विसंगतियों से भरा था।

इसके अलावा, मृतक से जुड़े नहीं जैविक नमूने धोखाधड़ी से प्राप्त किए गए और दर्ज किए गए। शुरुआती जांच के दौरान एक जिला विशेष पुलिस अधिकारी समेत चार पुलिस अधिकारियों को हिरासत में लिया गया। हालाँकि, उन्हें ग़लत तरीके से फंसाया गया था, जैसा कि सीबीआई जांच से पता चला।

प्रमुख खबरें

तेल ले लूंगा, लेकिन...ईरान को अल्टीमेटम देते-देते ट्रंप ने बताई अपने दिल की बात

ट्रंप के सीजफायर को ईरान की NO, बातचीत के लिए रखी 10 शर्तें

Sanju Samson के Body Language पर भड़के Fans, Chennai की हार के बाद Social Media पर बवाल।

भारतीय बॉक्सर Vishwanath Suresh का पंच, World No.1 को नॉकआउट कर सेमीफाइनल में बनाई जगह