UP में लॉकडाउन जैसी पाबंदियों के चलते दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद, चौराहों पर पुलिस की टीमें तैनात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2020

लखनऊ। कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लागू किए जाने के बाद राज्य में दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान आदि शनिवार को बंद रहे। सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा था कि शुक्रवार रात दस बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लागू रहेंगी, हालांकि, इस दौरान आवश्यक सेवाओं के लिए छूट जारी रहेगी और धार्मिक स्थल खुले रहेंगे। महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण सरकारी और निजी कार्यालय पहले से ही बंद है। टैम्पो, टैक्सी और सरकारी बस सेवा बंद होने के कारण सड़कों पर लगभग सन्नाटा सा छाया है केवल आवश्यक सेवाओं में लगे इक्का दुक्का वाहन सड़कों पर नजर आ रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस: J&K के राजौरी जिले में लागू हुआ सख्त लॉकडाउन, अब तक कुल 240 व्यक्ति संक्रमित 

कानपुर के सोमदत्त प्लाजा में कंप्यूटर और लैपटाप विक्रेता रोहित कोहली ने बताया कि मार्केट की सभी दुकानें दो दिन पूरी तरह से बंद रहेगी। सोमदत्त प्लाजा कानपुर का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है।उन्होंने कहा,‘‘ हम सरकार के निर्देशों का पूरी तरह से पालन कर रहे हैं।’’ प्रयागराज से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य बाजार सिविल लाइन्स, लूकरगंज, अशोकनगर, बादशाही मंडी, मुठ्ठीगंज आदि इलाकों में पाबंदियों का असर देखा गया और केवल आवश्यक वस्तुओं की ही दुकानें खुली दिखी। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने शुक्रवार को कहा था कि पुलिस को शासन के आदेशों का सख्ती से अनुपालन कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों का उल्लंघन करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।

इसे भी देखें: UP में 10 जुलाई से Lockdown लागू 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर