बरेली में रंगदारी देने से इनकार करने पर दुकानों में लगाई आग, पांच के खिलाफ मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2025

बरेली जिले में रंगदारी देने से इनकार करने पर बदमाशों ने दो दुकानों में कथित तौर पर आग लगा दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक राजनीतिक परिवार के सदस्यों सहित पांच लोगों के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

थाना प्रभारी (एसएचओ) नवदीप सिंह ने बताया कि मयंक वर्मा, चेतक, मयंक (गिरवर दयाल का पुत्र), अर्पित और शशांक वर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

अपनी शिकायत में दुकानदार राजीव कुमार ने आरोप लगाया कि शशांक वर्मा मंगलवार रात करीब पौने 10 बजे नैनीताल रोड स्थित उसकी कन्फेक्शनरी की दुकान पर आया, वहां से कुछ सामान उठाया और जब उससे पैसे देने के लिए कहा गया तो उसने शिकायतकर्ता से अपशब्द कहे।

पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह मयंक वर्मा, चेतक और अन्य ने दुकान में कथित तौर पर आग लगा दी। उसने बताया कि राजीव के भाई मुकेश ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उस पर कथित तौर पर लाठियों और चाकुओं से हमला किया गया, जिससे उसके सिर में चोटें आईं।

इसी इलाके में विशाल मेडिकल स्टोर के मालिक प्रीतम सिंह ने एक अलग शिकायत में आरोप लगाया है कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे मयंक और शशांक वर्मा ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर उससे पांच लाख रुपये मांगे।

सिंह ने आरोप लगाया कि जब उसने पैसे देने से मना किया, तो मयंक ने उस पर कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और शशांक ने देसी पिस्तौल से गोली चला दी। उसने कहा कि गोली उसके सिर के पास से गुजर गई और वह बाल-बाल बच गया। ग्रामीण सिंह की मदद के लिए दौड़े, जिसके बाद आरोपी भाग गए। एसएचओ नवदीप सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

प्रमुख खबरें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार