देश में दवाओं की कमी, इसलिए बीमार न पड़ें, श्रीलंका के डॉक्टरों की लोगों को सलाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2022

कोलंबो। श्रीलंका में डॉक्टर लोगों को सलाह दे रहे हैं कि देश में आर्थिक संकट के चलते दवाओं और संबंधित अन्य महत्वपूर्ण आपूर्ति की कमी है, इसलिए वे बीमार होने से बचें तथा दुर्घटनाओं के शिकार न हों। दक्षिण एशियाई द्वीपीय राष्ट्र के पास ईंधन और खाद्य सामग्री जैसी बुनियादी चीजों का आयात करने के लिए पैसे की कमी है और दवाएं भी समाप्त हो रही हैं। कुछ डॉक्टरों ने आपूर्ति के लिए दान या इन चीजों को खरीदने के लिए धन प्राप्त करने की कोशिश के तहत सोशल मीडिया का रुख किया है। वे विदेशों में रह रहे श्रीलंकाई लोगों से भी मदद की गुहार लगा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड की बाहों में दिखीं ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान, सोशल मीडिया पर वायरल हुई रोमांटिक तस्वीर

देश में जारी आर्थिक संकट और राजनीतिक अस्थिरता के समाप्त होने का अभी तक कोई संकेत नहीं है। पंद्रह वर्षीय हसीनी वसाना को वह दवा मिलनी मुश्किल हो रही है जो उसे प्रतिरोपित किडनी की रक्षा के लिए चाहिए। नौ महीने पहले उसका किडनी प्रतिरोपण हुआ था। उसे पूरे जीवन के लिए प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करने वाली दवा चाहिए जिससे कि उसका शरीर प्रतिरोपित अंग को अस्वीकार न कर पाए। हसीनी की बड़ी बहन इशारा थिलिनी ने कहा, हमें (अस्पताल द्वारा) कहा जा रहा है कि उन्हें नहीं पता कि उन्हें संबंधित दवा दोबारा कब मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तानी पत्रकार के दावे का हवाला देकर भाजपा ने पूर्व उपराष्ट्रपति अंसारी, कांग्रेस पर निशाना साधा

कैंसर अस्पताल भी निर्बाध उपचार सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दवाओं का भंडार बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। श्रीलंका मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष समथ धर्मरत्ने ने कहा, बीमार न हों, घायल न हों, ऐसा कुछ भी न करें जिससे आपको बेवजह इलाज के लिए अस्पताल जाना पड़े। उन्होंने कहा, मैं हालात को इस तरह बयां कर सकता हूं, यह एक गंभीर स्थिति है। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में एक किडनी अस्पताल के प्रमुख डॉ. चार्ल्स नुगावेला ने कहा कि उनका अस्पताल दानदाताओं की उदारता की बदौलत चल रहा है, लेकिन उन्होंने केवल उन रोगियों को दवा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है जिनकी बीमारी उस अवस्था में पहुंच गई है जहां उन्हें डायलिसिस की आवश्यकता है।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर