Maharashtra Hospital Death | महाराष्ट्र के नांदेड़ में सरकारी अस्पताल के अंदर दवाओं की कमी, दो दिनों में 31 मरीजों की गयी जान

By रेनू तिवारी | Oct 03, 2023

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के एक सरकारी अस्पताल में सात और मरीजों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 31 हो गई है। अस्पताल में मरने वाले मरीजों में 15 बच्चे और 16 वयस्क शामिल हैं। नांदेड़ जिला सूचना कार्यालय (डीआईओ) ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "डॉ शंकरराव चव्हाण सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में मरीजों की मौत से संबंधित तथ्य इस प्रकार हैं: 30 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच 24 मौतें के बीच 7 और मौतें हो गयी है।  पोस्ट में कहा गया, "कृपया घबराएं नहीं। डॉक्टरों की एक टीम तैयार है।"

इसे भी पढ़ें: बिहार के जातिगत जनगणना परिणाम के बाद राहुल गांधी का ट्वीट- जितनी आबादी, उतना हक! जानें क्या है इसका मतलब

उन्होंने बताया कि अस्पताल केवल एक "तृतीयक स्तर का देखभाल केंद्र" है, लेकिन मरीज विभिन्न क्षेत्रों से आते हैं क्योंकि यह 70-80 किमी के दायरे में एकमात्र स्वास्थ्य देखभाल केंद्र है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या कभी-कभी संस्थान के बजट से अधिक हो जाती है और इसीलिए दवाओं की कमी होती है।

हालाँकि, अस्पताल ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि दवा की कोई कमी नहीं है और मरीज़ अपने "अंतिम चरण" में हैं। महाराष्ट्र कैबिनेट आज बैठक में नांदेड़ अस्पताल में हुई मौतों पर चर्चा करेगी. महाराष्ट्र सरकार के एक अधिकारी के मुताबिक, कैबिनेट इस घटना पर एक जांच समिति बनाने का फैसला कर सकती है।

प्रमुख खबरें

Festive Season में बाहर की मिठाई छोड़ें, शुद्धता के साथ घर पर मिनटों में बनाएं स्वादिष्ट Laung Lata Mithai

शिवराज का चिदंबरम पर पलटवार: कांग्रेस ने ही बिगाड़ा One Nation, One Election का सिस्टम

Kangana की जवानी पर सवाल उठाना Baba Ramdev को पड़ा भारी, Ranaut के करारे जवाब से सन्न रह गये Yoga Guru

Lok Sabha Secretariat ने TMC के 20 बागी सांसदों को अयोग्यता याचिका पर भेजा नोटिस