जम्मू-कश्मीर के नौगाम में आतंकवादियों ने पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2021

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के नौगाम इलाके में मंगलवार को अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के एक पुलिस अधिकारी की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर के नौगाम थाना क्षेत्र के कनिपोरा में आतंकवादियों ने पुलिस निरीक्षक परवेज पर उनके आवास के पास गोली मारकर उन्हें घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि अधिकारी को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

प्रमुख खबरें

UP Assembly Election 2027: BJP को रोकने के लिए AIMIM चीफ Owaisi ने विपक्षी दलों से मांगा साथ

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक का ड्राफ्ट नियम, कर्मचारी यूनियन ने जताया विरोध

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप