LAC पर जारी गतिरोध के बीच सामने आया चीन का बयान, कहा- शांतिपूर्ण विकास का पथ चुनना चाहिए

By अनुराग गुप्ता | Sep 25, 2021

लद्दाख। पूर्वी लद्दाख की वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत-चीन के बीच तनातनी का माहौल है। इसी बीच चीन ने शांति पूर्ण रास्ता चुनने की दुहाई दी है। चीन-भारत संबंधों पर गुरुवार को 'ट्रैक 2 वार्ता' को भारत में नियुक्त चीनी राजदूत सुन वेदोंग ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत से लगे सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं स्थिरता महत्वपूर्ण है, लेकिन यह द्विपक्षीय संबंधों की पूरी कहानी नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: लद्दाख में चुनौतियों से निपटने के लिए पहले किया गया था युद्ध अभ्यास: जनरल नरवणे 

गलवान घाटी में शहीद हुए थे 20 जवानपिछले साल 15 जून को गलवान घाटी में भारत और चीन के सेना के बीच में हिंसक झड़प हुई थी। जिसमें भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे। हालांकि इसमें चीन के सैनिक भी मारे गए थे। यही से विवाद गर्माया था और कई बार दोनों देशों की सेनाओं के बीच में झड़प की खबरें भी सामने आईं थीं। इसके बाद विवाद को समाप्त करने के लिए कई दौर की सैन्य और कूटनीतिक वार्ता हो चुकी है। वहीं 31 जुलाई को हुई सैन्य स्तर की वार्ता में दोनों देश गोगरा से अपनी सेनाएं हटाने पर राजी हो गए थे।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता