By अंकित सिंह | Feb 10, 2025
दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की लगातार तीसरी अपमानजनक हार के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने सोमवार को कहा कि सबसे पुरानी पार्टी को यह स्पष्ट करने की जरूरत है कि क्या वह गठबंधन की राजनीति करना चाहती है या अकेले चुनाव लड़ना चाहती है। उन्होंने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में बुनियादी बदलाव की भी मांग की, हालांकि इसके बारे में उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं बताया। बिहार के कटिहार से पार्टी के सांसद अनवर ने एक्स पर हिंदी में एक पोस्ट में कहा, "कांग्रेस को अपनी राजनीतिक रणनीति स्पष्ट करने की जरूरत है। उसे यह तय करना होगा कि वह गठबंधन की राजनीति करेगी या अकेले चुनाव लड़ेगी।"
कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि ‘परमाणु क्षति के लिए नागरिक दायित्त्व अधिनियम, 2010’ में संशोधन की नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की घोषणा एक ‘‘यू-टर्न’’ (पहले के रुख से पलटी मारना) है तथा इसका मकसद फ्रांसीसी और अमेरिकी कंपनियों को खुश करना है क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी इन दोनों देशों की यात्रा पर जा रहे हैं। पार्टी महसचिव जयराम रमेश ने इस बात का उल्लेख भी किया कि आठ फरवरी, 2015 को विदेश मंत्रालय ने ‘परमाणु क्षति अधिनियम 2010 और संबंधित मुद्दों के लिए नागरिक दायित्व पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न और उनके उत्तर’ नामक एक पुस्तिका जारी की थी।