Meghalaya : आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में विपक्षी VPP को कारण बताओ नोटिस जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 11, 2024

शिलांग। भारत निर्वाचन आयोग ने मेघालय की वॉयस ऑफ पीपुल्स पार्टी को उसके समर्थकों द्वारा आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन पर ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया है। पार्टी के समर्थकों पर सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) की रैलियों के दौरान नारेबाजी कर उनके चुनाव अभियान को बाधित करने का आरोप है। शिलांग लोकसभा सीट के निर्वाचन अधिकारी एससी साधु ने वीपीपी के प्रमुख आर्डेंट बसियावमोइत को एक और नोटिस जारी किया है। 

उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि जब पूर्व विधायक और एनपीपी के राज्य कार्यकारी अध्यक्ष हैमलेटसन डोहलिंग वहां एक सभा को संबोधित कर रहे थे तो उस दौरान वीपीपी के समर्थकों ने नारेबाजी की। दोनों दलों के समर्थकों के बीच विवाद हो गया और एनपीपी के उम्मीदवार के भाषण से पहले ही सभा रोक दी गई। इस बीच, री-भोई जिले के उम्स्निंग में एनपीपी नेता मैग्डलीन एस मावलोंग के आवास पर बुधवार को पथराव किया गया। 

इसे भी पढ़ें: बिट्टू बजरंगी की सुरक्षा में तैनात SPO को बर्खास्त किया गया

एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिसकर्मियों की एक टीम मावलोंग के घर पहुंची और वहां जमीन पर पत्थर और टूटे हुए शीशे मिले। मैग्डलीन एस मावलोंग खासी हिल्स स्वायत्त जिला परिषद के निर्वाचित सदस्य भी हैं। उन्होंने बताया कि उमियाम पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

चेहरा चमकाने के चक्कर में कहीं त्वचा खराब तो नहीं कर रहीं? इन फेस पैक से रहें सावधान

ट्रेडमिल पर खूब पसीना बहाने के बाद भी नहीं मिल रहा फायदा? कहीं ये गलतियां तो नहीं कर रहीं

नेतन्याहू ने जेब से क्या निकाला, UN से भागे 77 देश, बैठा रहा भारत!

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Lucknow में Congress कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प