बलिया हत्याकांड के आरोपी का समर्थन करने वाले बीजेपी विधायक को प्रदेश अध्‍यक्ष ने कारण बताओ नोटिस किया जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2020

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती इलाके में हाल ही में हुए हत्याकांड के आरोपी के पक्ष में खुल कर सामने आने वाले भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह को पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष नेकारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब देने को कहा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सिंह ने आज पीटीआई- को बताया कि पार्टी विधायक सुरेंद्र सिंह को रविवार को नोटिस जारी कर उनसे एक सप्‍तााह में जवाब मांगा गया है। उन्होंने कहा, विधायक को हिदायत दी गई है कि वह अनावश्‍यक बयानबाजी न करें और कानून को अपना काम करने दें। यह पूछे जाने पर कि मामले में क्‍या भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा की तरफ से कोई हस्‍तक्षेप हुआ है, प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा कि उन्‍होंने टेलीफोन पर इस मामले की जानकारी ली थी। सुरेंद्र सिंह मंगलवार को लखनऊ में थे, लेकिन उन्‍होंने लखनऊ में मीडिया से बातचीत करने से परहेज किया। हालांकि सुरेंद्र सिंह ने फोन पर हुयी बातचीत में बताया, वह कार्यकर्ताओं के सम्मान व प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर सकते हैं। उनके लिए विधायक सहित कोई पद मायने नही रखता है। साथ ही उन्होंने कहा, मेरा मिशन स्पष्ट है कि जिस समाज के समर्थन से मुझे चुनाव में जीत हासिल हुई है, उसके सम्मान की रक्षा करूँ। पार्टी की तरफ से नोटिस को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह हमारे नेता हैं, वह जब चाहे एक्शन ले सकते हैं। सुरेंद्र सिंह रेवती कांड में आरोपी के पक्ष में घटना के दिन से ही सक्रिय हैं। सुरेंद्र सिंह ने थाना परिसर में पहुँचकर आरोपी पक्ष की ओर से भी मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास किया। विधायक ने सोमवार को पत्रकारों से यहां तक कहा था कि वह न्याय पक्ष के साथ खड़े हैं। 

प्रमुख खबरें

Putin के साथ बैठक में PM Modi का बड़ा बयान, Ukraine संघर्ष में कूटनीति और शांति का दिया मंत्र

Punjab University: Amit Shah ने ABVP जीत को राष्ट्र प्रथम विचारधारा का प्रमाण बताया

BRICS 2026: क्या विस्तार के बाद Global Economy की दिशा बदल पाएगा भारत? 11 देशों के Leaders पर टिकी नजरें

RRC Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में Sports Quota के तहत 64 पदों पर भर्ती, जानें Selection Process