हरिद्वार में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2022

देहरादून|  उत्तराखंड के हरिद्वार में शुक्रवार को शिवभक्त कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गयी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिले के नारसन बार्डर से कांवड़ पट्टी पर चल रहे कांवड़ियों के ऊपर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर स्वागत व अभिनन्दन किया गया।

स्वयं पर पुष्प वर्षा से भाव विभोर कांवड़ियों के बम-बम भोले के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने भी बुधवार को हरिद्वार में डामकोठी के निकट गंगा घाट पर शिव भक्तों का स्वागत किया था।

इस दौरान उन्होंने कांवड़ यात्रा में देवभूमि आए शिव भक्तों के चरण धोकर उन्हें गंगाजली भेंट की थी।

हर वर्ष सावन के महीने में कांवड़िये गंगा जल लेने के लिए हरिद्वार तथा आसपास के क्षेत्रों में आते हैं। इस गंगा जल से वे अपने गांवों और घरों के शिवालयों में भगवान शिव का अभिषेक करते हैं।

चौदह जुलाई से प्रारंभ कांवड़ यात्रा में शामिल होकर मां गंगा का आशीर्वाद लेने के लिए कांवड़ियों के आने का क्रम निरंतर जारी है जो 26 जुलाई तक चलेगा। अब तक लाखों शिवभक्त पवित्र गंगा जल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट चुके हैं।

गौरतलब है कि पिछले साल हरिद्वार कुंभ में साधु-संतों के शाही स्नान के दौरान भी उत्तराखंड सरकार ने हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराई थी।

प्रमुख खबरें

Island Grounds में छात्रों से संवाद करेंगे Rahul Gandhi, NEET पर होगी चर्चा

Chandauli में जनसेवा केंद्र संचालक से 6 लाख रुपये लूटे, Police ने चार आरोपियों को पकड़ा

हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?

Gen Z युवा तनाव छिपाने के लिए ले रहे AI Chatbots का सहारा, Health Experts ने दी चेतावनी