Bengal Monsoon Updates: बंगाल में गर्मी से राहत की बौछारें, Monsoon की दस्तक, IMD ने जारी किया Rain Alert

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2026

मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून पुरुलिया जिले के कुछ हिस्सों को छोड़कर पश्चिम बंगाल के अधिकतर हिस्सों में पहुंच चुका है जिससे लोगों को गर्म और उमस भरे मौसम से राहत मिली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि शुक्रवार को कोलकाता और राज्य के दक्षिणी हिस्सों के कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी ने कहा कि अगले पांच दिनों में दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार जैसे उप-हिमालयी जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तर बंगाल के मालदा और दक्षिण के पूर्व मेदिनीपुर जिले के हल्दिया में शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक के बीते 24 घंटों में 66-66 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो राज्य में सबसे अधिक है। इस अवधि के दौरान जिन अन्य स्थानों पर अच्छी बारिश हुई, उनमें बर्दवान (60 मिमी), बांकुडा (32 मिमी) और झाड़ग्राम (31 मिमी) शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, कोलकाता, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, बांकुडा, पुरुलिया और पश्चिम बर्दवान में शुक्रवार को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

Eknath Shinde ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- चुनाव हारने पर ही EVM और EC पर सवाल उठाती है कांग्रेस

Thailand के गणेश भक्त पंथौन थीरखानोन की पीएम मोदी ने की तारीफ

Ramayana के पोस्टर रिलीज: राम बने Ranbir Kapoor, लंका में गुस्से में दिखे Yash

Election Commission पर सवाल उठाकर हार छिपा रही कांग्रेस, CM Bhajan Lal Sharma का आरोप