Shraddha Kapoor Birthday: इस फिल्म से श्रद्धा कपूर बन गई थीं रातोंरात बड़ी स्टार, आज मना रहीं 38वां जन्मदिन

By अनन्या मिश्रा | Mar 03, 2025

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर आज यानी की 03 मार्च को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस अपने मासूम, क्यूट लुक्स और सिजलिंग अदाओं का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। इनकी खूबसूरती पर हर कोई फिदा है। यह एक खूंखार विलेन शक्ति कपूर की बेटी हैं। एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ-साथ शानदार सिंगर है। तो आइए जानते हैं उनके बर्थडे के मौके पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

मुंबई में 03 मार्च 1987 को श्रद्धा कपूर का जन्म हुआ था। उनके पिता का नाम शक्ति कपूर है, जोकि बॉलीवुड के खूंखार विलेन के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। वहीं उनकी मां का नाम शिवांगी कोल्हापुरे है। श्रद्धा कपूर ने अपनी शुरूआती पढ़ाई जमनाबाई नर्सरी स्कूल से और अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से की। फिर आगे की पढ़ाई के लिए श्रद्धा अमेरिका चली गईं और वहां पर बोस्टन यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया। श्रद्धा कपूर ने कॉफी शॉप पर भी काम किया। पढ़ाई के दौरान पढ़ाई खत्म होने के बाद एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर पर ध्यान देना शुरू किया।

फिल्मी करियर

साल 2010 में श्रद्धा कपूर ने फिल्म 'तीन पत्ती' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा। फिर बतौर लीड एक्ट्रेस साल 2013 में उन्होंने फिल्म 'आशिकी 2' में काम किया और वह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हो गईं। इससे पहले श्रद्धा को पहला ऑफर महज 16 साल की उम्र में मिला था। दरअसल, सलमान खान ने श्रद्धा कपूर की एक्टिंग की तारीफ की थी। उन्होंने बोस्टन यूनिवर्सिटी में श्रद्धा कपूर को नाटक में परफॉर्म करते देखा था। जिसके बाद सलमान खान ने श्रद्धा कपूर को काम ऑफर किया था।

इस फिल्म से मिली पहचान

आशिकी 2 में श्रद्धा कपूर के अपोजिक आदित्य रॉय कपूर थे। इस म्यूजिकली हिट फिल्म से एक्ट्रेस रातों-रात स्टार बन गईं। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। श्रद्धा कपूर ने एक विलेन, हैदर, एबीसीडी 2, बागी, स्त्री, छिछोरे और तू झूठी मैं मक्कार जैसी शानदार फिल्मों में काम कर दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई।

प्रमुख खबरें

Bihar के 168 मेधावी छात्रों को CM Samrat Choudhary ने दिया नकद पुरस्कार और पदक

Asian Games में Rohit Yadav पोडियम पर पहुंचने के लिए लगाएंगे पूरा जोर

Asian Games से बाहर हुए पहलवान Deepak, WFI ने डोप टेस्ट में फेल होने पर वापस लिया नाम

देश-दुनिया के मुख्य समाचार: Cabinet ने दी आठ रेल प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, Sensex 813 अंक गिरा