Shraddha Murder Case में मृतका के पिता का बयान, कहा- आरोपी आफताब को फांसी हो

By रितिका कमठान | Nov 15, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली में झकझोर देने वाले श्रद्धा वॉल्कर मर्डर मामले में पुलिस जांच पड़ताल के बीच पीड़िता के पिता विकास वॉल्कर का बयान सामने आया है। बेटी की मौत के बाद मृतका श्रद्धा के पिता विकास वॉल्कर पर दुखों को पहाड़ टूट पड़ा है। श्रद्धा को आफताब के संबंध में पहले भी आगाह किया था कि उसके साथ रहना महंगा पड़ सकता है। श्रद्धा के पिता ने बेटी की हत्या में लव जिहाद का संदेह जताते हुए आफताब को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है।

दिल्ली पुलिस ने आगे बढ़ाई जांच

दिल्ली पुलिस अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या के आरोपी 28 वर्षीय आफताब को मंगलवार को छतरपुर के जंगल में ले गयी जहां उसने कथित रूप से शव के टुकड़े फेंके थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हत्या की जांच के तहत आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को छतरपुर के जंगल के अलावा शहर के कुछ अन्य स्थानों पर ले जाया जाएगा। पूनावाला ने जांच के दौरान पुलिस को बताया कि शादी को लेकर झगड़ा होने के बाद उसने अपनी साथी श्रद्धा वाकर को मार डाला तथा उसके शव को टुकड़ों में काटने का विचार उसे एक अमेरिकी टेलीविजन सीरीज ‘डेक्सटर’ से आया। 

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने शव के टुकड़ों को रखने के लिए एक फ्रिज खरीदा तथा वह इन टुकड़ों को फेंकने के लिए आधी रात को निकलता था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने इन टुकड़ों को फेंकने की योजना इस आधार पर सावधानीपूर्वक बनाई थी कि शरीर का कौन सा हिस्सा जल्द से जल्द सड़ना शुरू हो जाता है। पुलिस को अभी तक हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार नहीं मिला है। पुलिस ने बताया कि पूनावाला और श्रद्धा वाकर ऑनलाइन डेटिंग ऐप के माध्यम से एक दूसरे के संपर्क में आये और बाद में दोनों मुंबई में एक कॉल सेंटर में काम करने लगे एवं दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। 

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त-प्रथम (दक्षिण जिला) अंकित चौहान ने बताया कि मध्य मई में शादी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो बढ़ गयी तथा पूनावाला ने श्रद्धा की हत्या कर दी। चौहान ने बताया कि पूनावाला के साथ अपने रिश्ते को लेकर मतभेद के चलते श्रद्धा की अपने परिवारवालों से ठीक से बातचीत भी नहीं होती थी। मुंबई में श्रद्धा के पिता द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पूनावाला श्रद्धा के साथ मारपीट करता था और उसने पहले यह बात अपने परिवार को बतायी थी। चौहान ने कहा कि जब श्रद्धा के पिता ने आरोपी को फोन किया तब उन्हें बताया गया कि दोनों कुछ समय पहले अलग हो गये। अपनी बेटी से संपर्क नहीं कर पाने पर उन्होंने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी। शिकायत मिलने के बाद, मुंबई पुलिस को श्रद्धा की अंतिम लोकेशन के रूप में दिल्ली का पता लगा और आफताब को भी फोन किया लेकिन उसके विरोधाभासी बयानों से संदेह पैदा हुआ, जिसके बाद उसने (मुंबई पुलिस ने) दिल्ली पुलिस को अपने साथ लिया।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी