श्रेयस अय्यर ने कहा, ‘स्ट्राइक रोटेट’ करने के लिये कार्तिक से पहले भेजा गया अक्षर पटेल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2022

कटक। अक्षर पटेल को दिनेश कार्तिक से पहले बल्लेबाजी के लिये भेजना भले ही अजीब लगे लेकिन शीर्ष क्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में लिये गये इस फैसले का बचाव करते हुए कहा कि एक दो रन चुराने (स्ट्राइक रोटेट करने) के लिये परिस्थितियों को देखकर ऐसा किया गया। यह रणनीति कारगर नहीं रही तथा अक्षर रन बनाने के लिये जूझते रहे। उनके 17वें ओवर में आउट होने से भारत का स्कोर छह विकेट पर 112 रन हो गया। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतरे कार्तिक के नाबाद 30 रन से भारत छह विकेट पर 148 रन तक पहुंच पाया।

इसे भी पढ़ें: Gujarat Rain | गुजरात में जबरदस्त बारिश, अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत

उन्होंने कहा, ‘‘यहां तक ​​कि शुरुआत में उन्हें (कार्तिक) भी रन बनाने में थोड़ी मुश्किल हुई। इस मैच में विकेट ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई। जहां तक इस रणनीति का सवाल है तो हम आगे भी इसे अपनाएंगे।’’ कार्तिक को यदि पहले भेजा जाता तो भारत 160 रन से अधिक का स्कोर कर सकता था और श्रेयस ने भी स्वीकार किया कि आखिर में लगभग 12 रन कम पड़ गये।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर मैच पर गौर करें तो मुझे लगता है कि इस विकेट पर 160 रन का स्कोर थोड़ा दबाव में डालने के लिये वास्तव में अच्छा होता, लेकिन हम उससे 12 रन कम थे।’’ दक्षिण अफ्रीका ने हेनरिक क्लासेन के 81 रन की मदद से चार विकेट से जीत दर्ज करके पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 से बढ़त बनाई।

प्रमुख खबरें

8 October को रखा जाएगा अश्विन प्रदोष व्रत, जानिए त्रयोदशी तिथि और Pradosh Puja का समय

BJP के सेवा ज्योति कार्यक्रम के चलते Delhi में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

PM Narendra Modi 25 Years In Governance | शासन के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने दिया हम यह करेंगे का नया नारा, 2047 तक विकसित भारत के बताए 3 बड़े लक्ष्य!

UN में OIC पर बरसा भारत, Biplab Deb बोले पीड़ित और दोषी में फर्क समझे संगठन