मैं किसी दर्द से गुजरा हूं, एक पांव में लकवा मार गया... श्रेयस अय्यर का बड़ा खुलासा

By Kusum | Sep 09, 2025

श्रेयस अय्यर इस समय टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्हें एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में जगह नहीं मिली। लेकिन उन्हें मौजूदा दौर के बेस्ट वनडे फॉर्मेट खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। दाएं हाथ का ये बल्लेबाज टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी जिता चुका है। 2023 में उन्होंने भारतीय टीम को वर्ल्ड कप फाइनल तक भी पहुंचाया था। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि उन्होंने इस कामयाबी के पीछे क्या-क्या दर्द झेला है। जिसका खुलासा उन्होंने अब खुद किया है।

श्रेयस अय्यर को साल 2023 में पीठ की सर्जरी करानी पड़ी थी जिस कारण से वो आईपीएल में नहीं खेल पाए थे। यही नहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइल में भी वो नहीं खेल सके। इस चोट के कारण ही दिल्ली कैपिटल्स ने उनकी जगह ऋषभ पंत को कप्तान बना दिया और फिर उन्होंने ये फ्रेंचाइजी ही छोड़ दी। 

 यही नहीं श्रेयस अय्यर ने उन लोगों पर भी निशाना साधा जो कि खिलाड़ियों के कुछ मैचों में फेल होने पर ट्रोल करते हैं। अय्यर ने कहा कि लोग खिलाड़ियों को अक्सर रोबोट की तरह समझते हैं। उन्हें लगता है कि वो हर मैच में प्रदर्शन करेंगे। उन्हें इसका अभ्यास नहीं होता कि पर्दे के पीछे क्या चल रहा है।  

प्रमुख खबरें

Manmohan Singh और Dev Anand का 26 सितंबर को जन्मदिन, जानें आज का इतिहास

BJP मुझसे सलाह नहीं लेती, पंजाब में चुनाव से पहले Captain Amarinder Singh का दर्द छलका, कांग्रेस में वापसी की चर्चाओं लगाया विराम

Delhi Weather: राजधानी में बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया Yellow Alert

धीरज बोम्मदेवरा ने एशियाई खेलों में बनाया रिकॉर्ड, रिकर्व क्वालीफिकेशन में 698 अंक लेकर शीर्ष पर