श्रेयस अय्यर ने किशन से कहा, आपकी निजता में दखल नहीं देना चाहता था, आप आक्रामक मूड में थे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2022

रांची। श्रेयस अय्यर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान ईशान किशन की निजता में किसी तरह की दखल नहीं देना चाहते थे क्योंकि बाएं हाथ का यह बल्लेबाज आक्रामक मूड में बल्लेबाजी कर रहा था। किशन ने रविवार को यहां अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का शानदार नमूना पेश किया तथा चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से 93 रन बनाए। उन्होंने अय्यर (नाबाद 113) के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 161 रन की साझेदारी की जिससे भारत यह मैच सात विकेट से जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला बराबर करने में सफल रहा।

अय्यर से जब वनडे में दूसरा शतक पूरा करने के बाद जश्न मनाने के तरीके के बारे में पूछा गया उन्होंने कहा,‘‘ मैंने जश्न मनाने के बारे में कोई तरीका नहीं सोचा था यह स्वाभाविक रूप से हो गया। मैं दर्शकों का आभार व्यक्त करना चाहता था। वे बड़ी संख्या में यहां पहुंचे थे और माहौल उत्तेजना पूर्ण था।’’ श्रृंखला का तीसरा मैच मंगलवार को दिल्ली में खेला जाएगा।

प्रमुख खबरें

PM Modi के 25 साल पूरे होने पर Arunachal Cabinet ने पारित किया प्रस्ताव, कई कल्याणकारी योजनाओं को मंजूरी

Satya Nadella ने कंपनियों को चेताया, ताकतवर AI मॉडल पर तुरंत कंट्रोल और सुरक्षा ऑडिट जरूरी

अमिताभ बच्चन के पैतृक गांव बाबूपट्टी के पुस्तकालय को दिवाली तक मिलेंगी किताबें, डीएम ने दिया भरोसा

Abhijeet Dipke की दादी के निधन की खबर पर विवाद, दिल्ली पुलिस ने वीडियो जारी कर दिया जवाब