महामारी के बीच मैजिशियन बने श्रेयस अय्यर, BCCI ने जारी किया वीडियो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 21, 2020

नयी दिल्ली। कोविड 19 महामारी के चलते मिले ब्रेक के कारण भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर कार्ड से जादू की ‘ट्रिक्स’ करके अपना और प्रशंसकों का मनोरंजन कर रहे हैं और सामाजिक दूरी बनाये रखने पर बल भी दे रहे हैं। दुनिया भर में कोविड 19 के चलते क्रिकेट गतिविधियां या तो रद्द कर दी गई हैं या स्थगित हैं। बीसीसीआई ने शनिवार को अय्यर का एक वीडियो ट्वीट किया जो अपनी बहन नताशा के साथ कार्ड का जादू दिखा रहे हैं। बीसीसीआई ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे अपने जादूगर श्रेयर अय्यर घरों के भीतर रहने वाले इस दौर में हमारा मनोरंजन कर रहे हैं। सबके चेहरों पर मुस्कान लाने के लिये धन्यवाद चैम्पियन।’’ 

भारतीय टीम की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे श्रृंखला रद्द हो गई है। इसके अलावा आईपीएल भी 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया है। दुनिया भर में कोरोना वायरस से ढाई लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं और 11000 से अधिक जानें जा चुकी है। भारत में अभी तक 275 पाजीटिव मामले पाये गए हैं और चार की मौत हुई है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Metro के सेवा तीर्थ स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदा अज्ञात व्यक्ति, हुई मौत

Navy Chief एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने Mauritius PM से मुलाकात कर समुद्री सुरक्षा पर चर्चा की

NIA ने Manipur IED attack मामले में पालाल थाडौ को किया गिरफ्तार, 10 दिन की हिरासत

Noida में असम की युवती की हत्या का आरोपी Raman Raj गिरफ्तार, बिहार से ला रही पुलिस