Lord Ram Bhog: श्रीराम को बेहद प्रिय है इन चीजों का भोग, आपको भी मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

By अनन्या मिश्रा | Feb 21, 2024

अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी 2024 को समाप्त हो चुका है। बताया जाता है कि जिस घर में श्रीराम की पूजा होती है। वहां पर हमेशा सुख-शांति बनी रहती है। ऐसे में आप भगवान श्रीराम को इन चीजों का भोग लगा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Ram Mandir Ayodhya: हर साल इस दिन सूर्यदेव खुद करेंगे श्रीराम का अभिषेक, दोपहर को दमकेगा प्रभु का मुख

खीर का भोग

भगवान श्रीराम को प्रसन्न करने के लिए उनको खीर का भोग लगाना चाहिए और खीर में केसर जरूर डालना चाहिए। क्योंकि श्रीराम साक्षात भगवान विष्णु के स्वरूप हैं। इसलिए उनको पीले रंग का भोग बेहद पसंद है। इसलिए आप रामलला को केसर वाली खीर का भोग लगा सकते हैं।

पीली मिठाई का भोग

इसके साथ ही आप श्रीराम को पीली मिठाई का भोल जरूर लगाना चाहिए। प्रभु श्रीराम को पितांबरी रंग की मिठाई बेहद पसंद है। इसलिए आप भगवान राम को पीले रंग की मिठाई का भोग लगा सकती हैं।

कंदमूल का भोग

आप श्रीराम को कंदमूल का भी भोग लगा सकते हैं। बताया जाता है कि जब श्रीराम वनवास में थे, तो वह कंदमूल खाया करते थे। इसलिए उनको कंदमूल अतिप्रिय हैं। ऐसे में आप रामलला को कंदमूल भोग लगा सकते हैं। इससे आप पर हमेशा श्रीराम की कृपा बनी रहेगी।

बेर का भोग

इसके साथ ही भगवान राम को बेर का भोग भी पसंद है। वनवास के दौरान श्रीराम बेर खाया करते थे। वहीं सबरी ने भी प्रेम से श्रीराम को बेर खिलाया था। बेर का भोग लगाने से श्रीराम प्रसन्न हो जाते हैं और जातक को इसके शुभ परिणाम मिलते हैं।

पंजीरी का भोग

प्रभु श्रीराम को पंजीरी का भोग अर्पित कर सकते हैं। इसके साथ ही आप रामलला को केसर भात, कलाकंद, बर्फी, खोए की मिठाई और कलाकंद आदि का भोग भी लगा सकते हैं। वहीं धनिया पंजीरी, सौंठ पंजीरी और पंचामृत भी भोग में चढ़ा सकते हैं। भगवान राम को यह सभी चीजें बेहद पसंद थीं।

प्रमुख खबरें

ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की खुली चेतावनी, एक घंटे में उड़ा दूंगा पुल, Power Plants भी होंगे निशाना

खुशी से गदगद Saransh Jain! Indian Test Team में चुने जाने पर बोले: Indore को गौरवान्वित करेंगे

अमेरिका को ईरान का सरप्राइज एलीमेंट, अचानक से धड़ाधड़ दाग दी बैलिस्टिक मिसाइलें, जानें फिर क्या हुआ?

100% टैरिफ वाले अमेरिकी धमकी के बीच दोस्त रूस ने दिया भारत को बंपर ऑफर, तेल के बाद LNG खरीदने की तैयारी