श्रीकांत शर्मा का राहुल गांधी पर हमला, कहा- जनता के सवालों का जवाब दें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2019

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर हमला करते हुए मंगलवार को कहा कि भाजपा पर इल्जाम लगाने से पहले दोनों को खुद और अपनी पार्टी के इतिहास में झांकना चाहिए। शर्मा ने बातचीत में कहा कि आतंकियों, देश विरोधी टुकड़े-टुकड़े गैंग को आदर्श मानने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपनी पार्टी की वर्किंग कमेटी की बैठक में जनता को उसके सवालों के जवाब देने चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव भाजपा के ‘ताबूत में आखिरी कील’ साबित होंगे: ममता बनर्जी

उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पर भाजपा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने से पहले उन्हें अपने पति रॉबर्ट वाड्रा पर लगे बेईमानी के आरोपों पर सफाई देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं से खिलवाड़ की दुहाई देने वाली प्रियंका को यह पता होना चाहिए कि इन संस्थाओं को अपने हाथ का खिलौना सिर्फ कांग्रेस ने बनाया। सिर्फ कांग्रेस ने ही देश में आपातकाल लागू किया था और तमाम संस्थाओं के पैरों में बेड़ियां डाल दी थीं।

प्रमुख खबरें

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार

Income Tax अलर्ट: REIT-InvIT से होने वाली कमाई पर बदल गए नियम, ITR फाइलिंग में रखें खास ध्यान

Global Oil Crisis: होर्मुज संकट से $84 के पार पहुंचा Brent Crude, ईरान-अमेरिका में बढ़ी तकरार

India Neighborhood First policy: बांग्लादेश से लेकर नेपाल तक भारत का बड़ा गेम, पलटा पासा !