श्रीकांत शर्मा का राहुल गांधी पर बड़ा आरोप, बताया झूठ का ATM

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 16, 2018

मथुरा। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने शनिवार को यहां कहा कि राहुल गांधी झूठ का एटीएम हैं। उच्चतम न्यायालय के ‘‘करारे तमाचे’’ के बावजूद यह झूठ का एटीएम लगातार झूठ बोल रहा है। जहर उगल रहा है। लेकिन जनता समझदार है। वह इनके बहकावे में आने वाली नहीं है। 

 

वह गांधी जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा प्रदेशभर में निकाली गई कमल संदेश पदयात्रा के समापन अवसर पर संवाददाताओं से मुखातिब थे। तीन राज्यों में पार्टी की हार के बाद राफेल सौदे के मसले पर शुक्रवार को आए सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के एक दिन बाद वह काफी उग्र तेवरों में दिखाई दिए।

 

यह भी पढ़ें: राफेल सौदे पर 70 शहरों में प्रेस वार्ता कर कांग्रेस को घेरेगी भाजपा

 

उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी झूठ का एटीएम हैं और उच्चतम न्यायालय के करारे तमाचे के बावजूद यह झूठ का एटीएम लगातार झूठ बोल रहा है। जहर उगल रहा है। ये लोग देश में अराजकता पैदा करना चाहते हैं। लेकिन जनता समझदार है। इनके बहकावे में आने वाली नहीं है।’’

प्रमुख खबरें

केजरीवाल जैसा यू-टर्न लेने वाला आदमी नहीं देखा, Delhi में बोले Amit Shah, भारत से ज्यादा राहुल के पाकिस्तान में समर्थक

इब्राहिम रईसी के निधन पर भारत ने किया 1 दिन के राजकीय शोक का ऐलान, जयशंकर ने कहा ईरान के साथ खड़ा है देश

New Delhi Lok Sabha Seat: बांसुरी स्वराज के लिए जेपी नड्डा ने किया रोडशो, केजरीवाल पर जमकर साधा निशाना

पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर खत्म होगा रेल रोको आंदोलन, रेलवे ट्रैक को खाली करेंगे किसान