पुत्र की दीर्घायु के लिए रखा जाता है हलषष्ठी व्रत, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

By प्रिया मिश्रा | Aug 27, 2021

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। लेकिन इससे पहले हलषष्ठी का पर्व मनाया जाएगा। हिंदी पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम का जन्म हुआ था। इसे बलराम जयंती,  हल छठ, पीन्नी छठ या खमर छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस साल हलषष्ठी का पर्व 28 अगस्त (शनिवार) को पड़ रही है। इस दिन माताएं अपनी संतान की लंबी आयु और खुशहाल जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं। आइये जानें बलराम जयंती या हलषष्ठी व्रत पूजा के लिए शुभ समय, पूजा विधि और  महत्व:-

इसे भी पढ़ें: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर कई वर्षों बाद बन रहा है यह दुर्लभ संयोग

हलषष्ठी व्रत का शुभ मुहूर्त

षष्ठी तिथि प्रारंभ - 27 अगस्त 2021 (शुक्रवार) को शाम 06 बजकर 50 मिनट पर 

षष्ठी तिथि समाप्त - 28 अगस्त 2021 (शनिवार) को रात 8 बजकर 55 मिनट तक 


हलषष्ठी व्रत पूजन विधि

इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद साफ वस्त्र धारण करें। 

हलषष्ठी के दिन निराहार व्रत रखें और शाम के समय पूजा के बाद फलाहार लें। 

इस दिन घर या बाहर कहीं भी दीवार पर भैंस के गोबर से छठ माता का चित्र बनाएं। 

उसके बाद गणेश जी और माता गौरा की पूजा करें। 

इस दिन महिलाएं घर में ही तालाब बनाकर, उसमें झरबेरी, पलाश और कांसी के पेड़ लगाती हैं और वहां पर बैठकर पूजा अर्चना करती हैं।

पूजा करने के बाद हलषष्ठी की कथा सुनें। 

इसे भी पढ़ें: इस बार जन्माष्टमी पर बन रहा है यह दुर्लभ योग, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

हलषष्ठी व्रत में हल से जोता हुआ अनाज और सब्जियों का इस्तेमाल नहीं किया जाता। इस व्रत में तालाब में पैदा हुई चीज़ें जैसे तिन्नी का चावल, केर्मुआ का साग, पसही के चावल आदि। इस व्रत में गाय के दूध या दही आदि का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। हलषष्ठी व्रत में भैंस का दूध, दही और घी का प्रयोग किया जाता है।

 

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

Lok Sabha Election : राहुल गांधी के चुनाव मैदान में उतरने से रायबरेली सीट सुर्खियों में

IPL 2024: रॉयल्य पर जीत के बाद SRH की मालकिन काव्या मारन ने किया रोनाल्डो की तरह सेलिब्रेट, Video

अमेठी लोकसभा सीट से 25 वर्षों में पहली बार गांधी परिवार से कोई चुनाव नहीं लड़ रहा

Stock Market Crash| सेंसेक्स 750 अंक से नीचे गिरा, 74 हजार के स्तर पर पहुंचा, जानें क्यों आई गिरावट