शुभ सावन का आगाज़, भोलेनाथ के मंदिरों में दिखा भक्तों का जमावड़ा

By प्रभासाक्षी ब्यूरो | Jul 26, 2021

लखनऊ। भगवान भोलेनाथ के भक्तों का प्रिय श्रावण मास आज से शुरू हो गया है। हालांकि आज से ही भोलेनाथ के मंदिरों में भक्तों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है लेकिन कल सावन के प्रथम सोमवार पर मंदिरों की रौनक देखने लायक रहेगी। सावन के पहले सोमवार को  भोलेनाथ के मंदिरों में भीड़ एकत्र ना हो, कोरोना प्रोटोकॉल भी बना रहे, इसको देखते हुए तमाम मंदिर समितियों ने कई महत्वपूर्ण निर्णय और कदम उठाए हैं। इन्हीं प्रतिबंधों के बीच एक बार फिर राजधानी के  मनकामेश्वर, कोनेश्वर, बुद्धेश्वर व द्वादश ज्योतिर्लिंग समेत प्रमुख मंदिरों में घंटे बजाने से लेकर प्रसाद और पूजा सामग्री चढ़ाने तक में प्रतिबंध रहेगा। भोलेनाथ के सभी मंदिराें में श्रावण मास को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्या गिरि ने बताया कि आज से श्रावण शुरू हो गया है। कल 26 को पहला सोमवार पड़ेगा, जिसे लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। अबकी बार गर्भ गृह में छह फीट दूर से जलाभिषेक की व्यवस्था की गई है।वहीं महाकाल मंदिर के व्यवस्थापक अतुल मिश्रा ने बताया कि भस्म आरती के साथ ही रुद्राभिषेक होंगे। इस बार प्रसिद्ध बुद्धेश्वर मंदिर में मेला नहीं लगेगा सिर्फ भोलेनाथ के दर्शन की व्यवस्था होगी।

प्रमुख खबरें

Lahore में Imran Khan की बहन Aleema Khan हिरासत में, 30 दिन की कैद का आदेश

नेताजी पर टिप्पणी को लेकर Ranchi में BJP सांसद Nagendranath Roy के खिलाफ प्रदर्शन

Gandhi Sagar अभयारण्य में छोड़ी गई बोत्सवाना से आई मादा चीता CCB-2, MP में संख्या 56 पार

भारत दौरे के लिए West Indies ODI और T20 Team का हुआ ऐलान, Kamil Pooran को मौका