सारदा घोटाले के लाभार्थियों में शुभेंदु अधिकारी का भी नाम, उनपर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई: टीएमसी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2022

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी पर हमला तेज करते हुए तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि सारदा चिटफंड घोटाले में कथित संलिप्तता के लिये अधिकारी को तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए। पार्टी ने आश्चर्य जताया कि सारदा घोटाले की जांच के दौरान केंद्रीय एजेंसियों ने कभी भी शुभेंदु अधिकारी से पूछताछ क्यों नहीं की? तृणमूल कांग्रेस की प्रदेश इकाई के महासचिव कुणाल घोष ने प्रेसवार्ता के दौरान एक पत्र दिखाया, जिसे कथित तौर पर इस मामले में मुख्य आरोपी सुदीप्तो सेन ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को लिखा था। घोष ने दावा किया कि पत्र में सारदा समूह से वित्तीय लाभ लेने वाले लोगों में शुभेंदु अधिकारी का नाम भी शामिल है। घोष खुद भी इस मामले में आरोपी हैं। 

इसे भी पढ़ें: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ममता बनर्जी को तोहफे में भेजे आम

घोष ने कहा, ‘‘यह पत्र इस महीने की शुरुआत में अदालत को भेजा गया था और हमें इसकी प्रति हाल ही में मिली। इसमें साफ उल्लेख है कि शुभेंदु अधिकारी सारदा घोटाले के सबसे बड़े लाभार्थियों में शुमार रहे। सीबीआई को इस पत्र का संज्ञान लेना चाहिए। हमें इस बात पर आश्चर्य है कि वे इसका संज्ञान क्यों नहीं ले रहे?’’ तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तापस रॉय ने आरोप लगाया कि केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई और पूछताछ से बचने के लिए शुभेंदु अधिकारी ने 2021 के राज्य विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का दामन थाम लिया। 

प्रमुख खबरें

Rise & Fall 2 | तेज प्रताप यादव का बड़ा खुलासा, कहा- शादी के 3 महीने के भीतर ही पूर्व पत्नी को एक्स-बॉयफ्रेंड को लव यू मैसेज करते देखा था

Arctic Open में PV Sindhu की Ratchanok Intanon से हार, तीन गेम में मुकाबला गंवाया

Horoscope 10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Delhi Metro बंद करने पर Supreme Court में अवमानना याचिका, गृह सचिव पक्षकार