बंगाल के बजट को शुभेंदु अधिकारी ने बताया युवा विरोधी, कहा- रोजगार की कोई घोषणा नहीं की गई

By अभिनय आकाश | Feb 12, 2025

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल बजट 2025 पर कहा कि यह पूरी तरह से उद्योग विरोधी, जनविरोधी और युवा विरोधी बजट है। बंगाल में 2 करोड़ से अधिक युवा बेरोजगार हैं लेकिन (बजट में) रोजगार की कोई घोषणा नहीं। यह इस सरकार (टीएमसी) का आखिरी बजट है और अगले साल भाजपा का बजट पेश होगा। 20 साल बाद ओडिशा और 27 साल बाद दिल्ली में जय जगन्नाथ हो गया है। अब बंगाल की बारी है। राज्य बजट के बाद प्रेस वार्ता में ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार बंगाल की वैध बकाया रकम जारी नहीं कर रही है।

इसे भी पढ़ें: राहुल और खरगे की दूरी, इन्वेस्ट कर्नाटक 2025 में सिद्धारमैया ने राजनाथ को किया इंवाइट, कांग्रेस में सब ठीक है!

सरकार ने अपने बजट में बुनियादी ढांचे तथा कृषि विकास परियोजनाओं की घोषणा की, जिसमें ग्रामीण संपर्क, नदी कटाव नियंत्रण तथा कृषि सहायता पहलों के लिए विशेष धनराशि आवंटित की गई है। भट्टाचार्य ने अन्य एक महत्वपूर्ण घोषणा में कहा कि राज्य सरकार एक अप्रैल 2025 से महंगाई भत्ते (डीए) में चार प्रतिशत की वृद्धि करेगी। इससे राज्य कर्मचारियों के लिए कुल महंगाई भत्ता 18 प्रतिशत हो जाएगा। इससे बढ़ती महंगाई के बीच उन्हें आवश्यक राहत मिलेगी। 

प्रमुख खबरें

कांग्रेस का बड़ा हमला: Asaduddin Owaisi हैं BJP की B-Team, उन्हीं के इशारे पर लड़ते हैं चुनाव

LPG संकट पर Akhilesh Yadav का BJP पर तंज, एक कचौरी, एक समोसा... अब Gas पर नहीं भरोसा

Vivek Agnihotri का ऐलान, बड़े पर्दे पर दिखेगी Operation Sindoor की अनकही दास्तान

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting