देखते हैं शाहजहां शेख क्या करते हैं... शुभेंदु अधिकारी को हाई कोर्ट ने दी संदेशखाली जाने की इजाजत

By अभिनय आकाश | Feb 20, 2024

मुख्य न्यायाधीश की अगुवाई वाली कलकत्ता उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ ने मंगलवार को भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी को संदेशखाली का दौरा करने की अनुमति दी, जहां हाल ही में महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा और जमीन हड़पने की खबरें सामने आई थीं। अदालत के आदेश ने अधिकारी, जो पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं, को कुछ शर्तों के अधीन क्षेत्र का दौरा करने की अनुमति दी। उन्हें अपने साथ किसी भी समर्थक को ले जाने की इजाजत नहीं है लेकिन वह अपने साथ सुरक्षाकर्मी ले जा सकते हैं। इसके साथ ही बंगाल सरकार की कानून व्यवस्था को लेकर भी कोर्ट ने कड़ी और बड़ी टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि पुलिस शाहजहां शेख को पकड़ने में नाकाम क्यों है। कोर्ट ने कहा कि शाहजहां शेख को सरेंडर करने के लिए कहेंगे। देखते हैं वो क्या करते हैं। 

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा