Bengal New CM: राज्यपाल से मिले शुभेंदु अधिकारी, सरकार बनाने का दावा किया पेश

By अभिनय आकाश | May 08, 2026

शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। पश्चिम बंगाल विधानसभा को राज्य की पहली भाजपा सरकार के ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह की पूर्व संध्या पर भगवा रोशनी से जगमगाया गया है। बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने पार्टी नेतृत्व और नवनिर्वाचित विधायकों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि 'मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह और जी का दिल से धन्यवाद करता हूं।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन है वैचारिक बदलाव का संकेत

भ्रष्टाचार और महिलाओं के खिलाफ अपराधों की जांच

सरकार के पहले कदमों का खुलासा करते हुए, अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस की पिछली सरकार के दौरान कथित भ्रष्टाचार और महिलाओं के खिलाफ अपराधों की जांच की घोषणा की। उन्होंने कहा, "एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक आयोग सभी भ्रष्टाचार मामलों की जांच करेगा। आयोग महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की घटनाओं की भी जांच करेंगे और दोषियों को दंडित किया जाएगा।" अधिकारी ने यह भी रेखांकित किया कि भाजपा सरकार का लक्ष्य सकारात्मक शासन के माध्यम से बंगाल का पुनर्निर्माण करना और साठ प्रतिशत से अधिक आबादी का विश्वास हासिल करना है।

प्रमुख खबरें

Asian Games: Loh Kean Yew से तीन गेम में हारे Lakshya Sen, दूसरे दौर से बाहर

Congo Plane Crash: दो शीर्ष सैन्य अधिकारियों समेत 14 की मौत, किकविट से किंशासा जा रहा था विमान

Asian Games मैराथन में Sawan Barwal ने 44 साल बाद भारत को दिलाया रजत पदक

Donald Trump से इस साल दो और बार मिल सकते हैं शी चिनफिंग, दिया चीन आने का न्योता