मुकुल रॉय को पीएसी अध्यक्ष बनाए जाने के मुद्दे पर शुभेंदु अधिकारी ने की लोकसभा अध्यक्ष से बात, कहा- लोकतांत्रिक मानदंडों का हो रहा घोर उल्लंघन

By अभिनय आकाश | Jul 13, 2021

बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीतकर फिर तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने वाले मुकुल रॉय को ममता बनर्जी द्वारा लोक लेखा समिति (पीएसी) अध्यक्ष बनाए जाने का मुद्दा धीरे-धीरे तूल पकड़ता जा रहा है। ममता सरकार के फैसले के खिलाफ पहले तो भाजपा विधायकों ने राज्यपाल से शिकायत की है। इसके साथ ही लोकसभा अध्यक्ष से भी बात की गई है, जिसकी जानकारी देते हुए  बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि हमने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ टेलीफोन पर चर्चा की। पश्चिम बंगाल विधानसभा में संसदीय प्रणाली का राजनीतिकरण कैसे किया जा रहा है और विपक्ष को उनके उचित अधिकारों से कैसे वंचित किया जा रहा है, इसकी प्रतियां (पत्र की) हम कल से केंद्र नीत सभी राज्यों के नेताओं को भेजेंगे। इससे पहले भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राज्यपाल से मुलाकात की। 

प्रमुख खबरें

Kalkaji Gangrape Case: Pawan Khera ने महिला सुरक्षा को लेकर Delhi CM Rekha Gupta पर साधा निशाना

खाना बनाने से पहले ये 3 काम कर लें, आधा काम अपने आप आसान हो जाएगा

ड्रग्स के खिलाफ 7 पैमानों पर Telangana ANTF का 80% से ज्यादा स्कोर, केंद्र से मिला राष्ट्रीय सम्मान

SC/ST Act: पीड़ितों की सुरक्षा और सहायता में न हो देरी, Uttarakhand सरकार करेगी डिजिटल निगरानी