शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा भारत के लिए गौरवपूर्ण उपबलब्धि, युवाओं के लिए प्रेरणा: सिद्धरमैया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2025

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए एक्सिओम-4 के सुरक्षित और सफल मिशन की कामना करते हुए कहा कि ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा भारत के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है और देश के युवाओं के लिए प्रेरणा है।

रूसी अंतरिक्ष यान के जरिये प्रथम भारतीय अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की अंतरिक्ष यात्रा के 41 साल बाद किसी भारतीय की यह यात्रा हो रही है। सिद्धरमैया ने ‘एक्स’ पर कहा, “ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए एक्सिओम-4 मिशन पर अंतरिक्ष में जाते हुए देखकर बहुत खुशी हुई। उनकी यात्रा भारत के लिए एक गौरवपूर्ण मील का पत्थर है और हमारे युवाओं के लिए प्रेरणा है।”

उन्होंने कहा, मैं उन्हें और एक्स-4 टीम को सुरक्षित और सफल मिशन की शुभकामनाएं देता हूं। उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने इसे भारत के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा, 41 साल बाद तिरंगा अंतरिक्ष में लौट रहा है।

एक्सिओम मिशन 4 के मिशन पायलट विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना होने पर हार्दिक बधाई। शिवकुमार ने एक्स पर लिखा, आपकी (शुक्ला की) यात्रा सिर्फ एक व्यक्तिगत उपलब्धित नहीं है - यह हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। आपको सुरक्षित, सफल मिशन और शानदार वापसी की शुभकामनाएं। जय हिंद! प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने शुक्ला को बधाई देते हुए इसे ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया।

उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, “ 41 वर्षों के बाद, आप राकेश शर्मा की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं, तथा अंतरिक्ष में भारत के भविष्य के लिए नए सपने बुन रहे हैं। यह ऐतिहासिक भागीदारी वैश्विक वैज्ञानिक सहयोग में भारत के बढ़ते कद को दर्शाती है, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व तथा नवाचार के प्रति हमारी निरंतर खोज से प्रेरित है।

प्रमुख खबरें

जिगरी दोस्त रूस के सामने भारत को खड़ा करने की थी प्लानिंग, लेकिन मोदी...ट्रंप ने क्या खुलासा कर दिया

Congress High Command का DK Shivakumar को सख्त आदेश: Cabinet लॉबिंग से रहें दूर

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी व्रत से होते हैं सभी संकट दूर

Gayatri Jayanti 2026: सिर्फ एक धार्मिक पर्व नहीं, जानें कैसे यह दिव्य मंत्र बदल सकता है जीवन