ICC Player of the Month: Shubman Gill ने पांचवीं बार जीता अवॉर्ड, Shafali Verma भी बनीं विजेता

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 13, 2026

भारतीय कप्तान शुभमन गिल को मंगलवार को आईसीसी ने रिकॉर्ड पांचवीं बार महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना जबकि सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को एशिया कप और एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिये महिला वर्ग में यह सम्मान मिला। शुभमन ने वेस्टइंडीज की कप्तान हाले मैथ्यूज की बराबरी कर ली जो पांच बार यह सम्मान पा चुकी हैं। शुभमन को इससे पहले जनवरी और सितंबर 2023 और फरवरी और जुलाई 2025 में चुना गया था।

उन्होंने महिला एशिया कप में भारत के लिये सर्वाधिक रन बनाये। एशियाई खेलों में बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने नाबाद 100 और श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में 48 रन बनाये थे। उन्होंने कहा ,‘‘ यह पुरस्कार फिर हासिल करना सम्मान की बात है।

एशिया कप और एशियाई खेलों में खिताबी जीत में योगदान देना अच्छा रहा जिससे यह जीत और खास हो गई।’’ एक ही देश से महिला और पुरूष दोनों क्रिकेटरों को चुने जाने का यह पांचवां मौका है। इससे पहले भारत से जसप्रीत बुमराह और स्मृति मंधाना को जून 2024 में चुना गया था। वहीं अभिषेक शर्मा और मंधाना को सितंबर 2025 में चुना गया।

शुभमन ने अभिषेक, जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को पछाड़कर यह पुरस्कार जीता। वहीं महिला वर्ग में श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू और भारत की स्पिनर श्री चरणी भी दौड़ में थीं।

प्रमुख खबरें

Amritsar Police ने पकड़े पांच हथियार और नशा तस्कर गिरोह, 10 आरोपी अरेस्ट

सबका ध्यान CEC के खिलाफ प्रोटेस्ट पर था इधर UPI पर सरकार ने ले लिया बड़ा निर्णय, MDR चार्ज लगाने का फैसला दिवाली तक टला

Bhojpur में दो Durga Puja पंडालों में आग से तनाव, पुलिस जांच में जुटी

गलती मान ली, अब किसी और की जरूरत नहीं..., सगाई तोड़ने के महीनेभर बाद पृथ्वी शॉ के पास लौटीं एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल