Shubman Gill को पैर के अंगूठे में चोट लगी, आखिरी दो T20 Internationals से बाहर रहने की संभावना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2025

खराब फॉर्म से जूझ रहे भारत के उप कप्तान शुभमन गिल पैर के अंगूठे में चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। टीम के करीबी सूत्रों ने पीटीआई को यह जानकारी दी। पता चला है कि गिल को ट्रेनिंग सत्र के दौरान चोट लगी और उनके जल्दी ठीक होने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इस समय यह कहना मुश्किल है कि वह अहमदाबाद में खेलेंगे या नहीं।’’ न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला टी20 विश्व कप से पहले भारत की आखिरी श्रृंखला है और उस द्विपक्षीय सीरीज और विश्व कप के लिए टीम समान रहने वाली है इसलिए राष्ट्रीय चयन समिति और टीम प्रबंधन अपने शीर्ष क्रम के एक विशेषज्ञ बल्लेबाज को लेकर सभी जरूरी सावधानियां बरतना चाहेंगे।

गिल कोलकाता में पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन लगी गर्दन की चोट के कारण दक्षिण के खिलाफ टेस्ट और एकदिवसीय श्रृंखला से भी बाहर हो गए थे जिसके लिए उन्हें दो दिन अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था।

वह गुवाहाटी टेस्ट और उसके बाद की एकदिवसीय श्रृंखाल से भी बाहर रहे। टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने उन्हें फिट घोषित कर दिया था जबकि आलोचक संजू सैमसन से पहले टीम में उनकी जगह पर सवाल उठा रहे थे जिन्होंने पिछले सत्र में तीन शतक लगाए थे।

सीरीज में गिल का प्रदर्शन खराब रहा है। उन्होंने शुरुआती दो मैच में चार और शून्य रन बनाए। इसके बाद धर्मशाला में तीसरे मैच में 28 रन की पारी खेली लेकिन वहां भी वह अपने रंग में नहीं दिखे।

हालांकि गौतम गंभीर की अगुवाई वाले पूरे कोचिंग स्टाफ ने अपने स्टार बल्लेबाज का मजबूती से समर्थन किया है कि वह अगले साल फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर