IND vs WI: वेस्ट विंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल ने दिया टीम को लेकर बड़ा हिंट

By Kusum | Oct 01, 2025

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार, 2 अक्टूबर से अहमदाबाद में खेला जाएगा। भारतीय टीम हाल ही में टी20 एशिया कप में पाकिस्तान को हराकर चैंपियन बनी थी। एशिया कप स्क्वॉड का हिस्सा रहे कुछ खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में भी शामिल हैं। ऐसे में उन खिलाड़ियों को आराम करने का मौका नहीं मिला है। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल भी एशिया कप स्क्वॉड का हिस्सा थे और बतौर उपकप्तान खेल रहे थे। वहीं गिल ने हिंट दिया है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय टीम एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज के साथ उतर सकती है। 

शुभमन गिल ने जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर भी अपडेट दिया है। शुभमन गिल ने कहा कि, जसप्रीत बुमराह को लेकर फैसला हर मैच के बाद लिया जाएगा। ये इस बात पर निर्भर करेगा कि उन्होंने टेस्ट में कितनी गेंदबाजी की है और गेंदबाजों को कैसा महसूस होता है। अभी कुछ तय नहीं है। इतना क्रिकेट खेलने के बाद मैं इसे हफ्ते दर हफ्ते देखूंगा। मैं ज्यादा आगे के बारे में नहीं सोच रहा हूं। बल्लेबाजों के लिए गेंदबाजों के विपरीत, ये शारीरिक से ज्यादा मानसिक थकान होती है। अभी मैं बिल्कुल तरोताजा हूं। 

प्रमुख खबरें

Gurugram Rain से जलमग्न हुआ शहर, 70 मिमी बारिश के बाद कई जगह धंसी सड़कें

Gujarat ATS ने पकड़ा Shimla का वांछित ड्रग तस्कर, 1.12 किलो हेरोइन केस में था फरार

Japan में Piyush Goyal का बड़ा वादा, Semiconductor और AI सेक्टर के लिए आसान होंगे BIS Certification से जुड़े कड़े नियम

Patna Municipal Corporation नोटिस विवाद: CM Samrat Choudhary ने बनाई समिति