Vaishakh 2023: 21 अप्रैल से शुरू हो गया वैशाख माह का शुक्ल पक्ष, यहां देखें व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट

By अनन्या मिश्रा | Apr 21, 2023

हिंदू पंचाग के मुताबिक 21 अप्रैल 2021 यानि की आज से वैशाख माह का शुक्ल पक्ष की शुरूआत हो गई है। वैशाख के शुक्ल पक्ष में कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार पड़ते हैं। बता दें कि स्कंद पुराण में ब्रह्मा जी ने वैशाख मास को सब मासों में श्रेष्ठ बताया है। सब माहों में वैशाख माह उतना ही श्रेष्ठ है, जैसे सतयुग के समान दूसरा युग नहीं है। आइए जानते हैं वैशाख माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाले कुछ अहम व्रत-त्योहारों के बारे में...

वैशाख माह के शुक्ल पक्ष में पहला त्योहार अक्षय तृतीया का है। अक्षय तृतीया का पर्व 22 अप्रैल, 2023 को पड़ रहा है। इस दिन मां लक्ष्मी के पूजा का विधान है। इस दिन अबूझ मुहूर्त होने के कारण खरीदारी और मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती है। बता दें कि इसी दिन परशुराम जयंती भी मनाई जाती है।

इसे भी पढ़ें: Akshaya Tritiya 2023: 6 शुभ योगों में मनाई जायेगी अक्षय तृतीया, करें मां लक्ष्मी की पूजा

वैशाख विनायक चतुर्थी

वैशाख माह के शुक्ल पक्ष का दूसरा पर्व विनायक चतुर्थी 23 अप्रैल 2023 को मनाई जाएगी। विनायक चतुर्थी का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। इस दिन गणपति की सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने से राहु-केतु की पीड़ा से मुक्ति मिलती है। साथ ही गणेश जी की कृपा से बुद्धि और धन में वृद्धि होती है।

सूरदास जयंती

25 अप्रैल को सूरदास जयंती, शंकराचार्य जयंती और रामानुज जयंती मनाई जाएगी। सूरदास भगवान श्रीकृष्ण के परम भक्त थे। सूरदास जयंती के दिन सूरदास की कविताएं, दोहे आदि का स्मरण करने से कृष्ण जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

गंगा सप्तमी

27 अप्रैल, 2023 को गंगा सप्तमी का पर्व मनाया जाएगा। मान्यता के अनुसार, इस दिन ब्रह्म देव के कमंडल से मां गंगा का जन्म हुआ था। गंगा सप्तमी के दिन गंगा नदी में डुबकी लगाने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

सीता नवमी 

29 अप्रैल 2023 को सीता नवमी का पर्व मनाया जाएगा। बता दें कि इस दिन मां सीता का प्राकट्य दिवस मनाया जाता है। रामनवमी के ठीक 1 महीने बार जानकी जयंती का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन अखंड सौभाग्य की कामना लेकर महिलाएं मां सीता की पूजा-अर्चना करती हैं।

मोहिनी एकादशी

मोहिनी एकादशी का व्रत 1 मई, 2023 को रखा जाएगा। समुद्र मंथन से अमृत निकलने के बाद देवगणों और राक्षसों में इसे पाने के लिए विवाद हो गया था। तब इस विवाद को सुलझाने के लिए भगवान विष्णु ने मोहिनी अवतार लिया था। 

नरसिम्हा जयंती

नरसिंह जयंती 4 मई को मनाई जाएगी। बता दें कि वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान विष्णु ने नरसिंह का अवतार लिया था। इस अवतार में भगवान श्रीहरि विष्णु ने हिरण्यकश्यप का वध किया था।

बुद्ध पूर्णिमा

वैशाख पूर्णिमा 5 मई, 2023 को मनाई जाएगी। इसी दिन भगवान गौतम बुद्ध का जन्मोत्सव भी मनाया जाता है। इसलिए इसको बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है। बता दें कि इसी दिन यानी की 5 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लग रहा है।

प्रमुख खबरें

Explained Roads Science | 40°C में क्यों पिघल जाती हैं ब्रिटेन की सड़कें, जबकि 50°C की आग भी झेल जाता है भारत?

Love Horoscope For 1 July 2026 | आज का प्रेम राशिफल 1 जुलाई 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Explained Supersonic flights USA | एविएशन सेक्टर में महाक्रांति! अमेरिका हटाने जा रहा है सुपरसोनिक उड़ानों पर 53 साल पुराना प्रतिबंध, अब घंटों का सफर मिनटों में!

Agra Lucknow Expressway पर कार से टक्कर के बाद रेलिंग तोड़ नीचे गिरी स्लीपर बस, दो बच्चों समेत 5 की मौत, मची चीख-पुकार