365 दिन बाद चंद्र की राशि में बनने जा रहा 'शुक्रादित्य राजयोग', इन 3 राशि वालों की होगी बल्ले-बल्ले

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 01, 2024

ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करके शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं। इसका प्रभाव मानव सहित और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। जुलाई के महीने में ग्रहों के राजा सूर्यदेव चंद्र की राशि कर्क में गोचर करने जा रहे हैं। वहीं इसके तुरंत बाद जुलाई के महीने में शुक्र ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।  ऐसे में इन दोनों ग्रहों की शुक्रादित्य राजयोग निर्माण होने जा रहे है। इससे कुछ राशियों के लिए गोल्डन टाइम शुरु होने वाला है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन-सी हैं।

कर्क राशि के जातकों को शुक्रादित्य राजयोग बेहद शुभ साबित होगा। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरा आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यक्तित्व में निखार आएगा। इसके साथ ही बड़ो लोगों के साथ उठना-बैठना होगा। वहीं आपकी बुद्धि और कौशल का स्तर बढ़ेगा। आपको अतिरिक्त धन कमाने का अवसर मिलेगा। धन की बचत कर सकते हैं। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए शुक्रादित्य राजयोग शुभ होगा। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। कारोबार में सफलता मिलेगी। बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। वहीं आप कारोबारी हैं तो आपका व्यवसाय अच्छा कमाएगा और आप एक उद्यमी के रूप में सफल होंगे। पिता के साथ संबंध मजबूत होगी। साथ ही उनका आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह राजयोग काफी शुभ साबित होगा। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से इनकन स्थान पर होने जा रहा है। आय में इजाफा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके साथ ही इस समय आपको निवेश से भी अच्छा लाभ होगा। जो लोग शेयर बाजार सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करना चाहता हैं, उनके लिए समय अच्छा है।

प्रमुख खबरें

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में Punjab Bandh, कई जिलों में बंद रहीं दुकानें और स्कूल

Houthis Ballistic Missile CARG Report | चीनी पुर्जों की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम बना रहे हैं हूथी विद्रोही, सऊदी अरब और इजरायल पर मंडराया नया खतरा

PoK में मानवाधिकार उल्लंघन पर UN निकाय कब रिपोर्ट देगा, भारत ने OHCHR से पूछा

Famous Temple: भारत के आठ प्रसिद्ध Durga Mandir जहां Vaishno Devi और Kamakhya की पौराणिक मान्यता है