Shukra Gochar 2022: 24 सितम्बर को होने वाला है शुक्र का कन्या राशि में गोचर, इन 4 राशियों के लोगों को मिलेगा लाभ

By रौनक | Sep 22, 2022

सितम्बर के महीने में शुक्रदेव राशि बदलने वाले है। शुक्रदेव का यह राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों पर अपना प्रभाव दिखाएगा। ज्योतिषशास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख-समृधि, वैभव, धन-दौलत और रोमांस आदि का कारक माना गया है। व्यक्ति की जन्मकुंडली में यदि शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है तो व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि जन्मकुंडली में शुक्र के उच्च भाव में होने से व्यक्ति को जीवन में सभी सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं। ज्योतिष के अनुसार शुक्रदेव किसी भी राशि में करीब 23 दिनों तक रहते हैं और उसके बाद दूसरी राशि में चले  जाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 24 सितंबर शनिवार शुक्रदेव कन्या राशि में चले जाएंगे। शुक्र के कन्या राशि में चले जाने से 4 राशियां धनवान बनेंगी। आइए जानते है कि वह 4 राशि कौन-सी है जिन पर शुक्रदेव अपनी कृपा बरसाने वाले है:-

सबसे पहली राशि है वृषभ राशि। वृषभ राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं। कन्या राशि में शुक्र के प्रवेश करने से इस राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा। आपकी सभी पारिवारिक समस्याएँ खत्म होंगी। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। इस दौरान आपको करियर में शानदार सफलता हासिल हो सकती है और आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।

इसे भी पढ़ें: भारत के इन प्राचीन गणेश मंदिरों की अलग है महिमा

मिथुन राशि 

दूसरी भाग्यशाली राशि है मिथुन राशि। इस दौरान इनको पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। धनलाभ मिलने के बहुत अच्छे संयोग बन रहे है। इस दौरान आपके मान-सम्मान में बढोत्तरी होगी और कार्यस्थल पर आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

कर्क राशि  

तीसरी राशि है कर्क राशि। कर्क राशि वालों के लिए यह शुक्र का गोचर काफी शुभ रहने वाला है। इस समय कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके साथ ही आय वृद्धि के शुभ संयोग बन रहे हैं। कार्यस्थल या ऑफिस में आपके काम की सराहना हो सकती है और नौकरी में प्रमोशन संभव है।

कन्या राशि

चौथी और  भाग्यशाली राशि है कन्या राशि। इस राशि के लोगों के लिए शुक्रदेव का यह गोचर काफी शुभ साबित होने वाला है। इस दौरान यदि आपने कहीं निवेश किया हुआ है तो आपको उस निवेश का लाभ मिलेगा। साथ ही जो जातक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हुए है उन्हें कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

- रौनक 

प्रमुख खबरें

Tarun Tejpal Sexual Assault Case में बड़ा झटका, Supreme Court ने 2 हफ्ते में Surrender करने का दिया आदेश

Purple Style Labs का 680 करोड़ रुपये का IPO 31 अगस्त को खुलेगा, पूरी तरह फ्रेश इश्यू

Shabir Shah को अस्पताल या कोर्ट ले जाते समय न लगाएं अनावश्यक हथकड़ी: NIA Court

27 नवंबर 2023 की वो खौफनाक सुबह! Himanshi Khurana ने Asim Riaz की खोली पोल, बोलीं- अब पर्दा डालने का खेल खत्म