आप अपनी अंतरात्मा को क्या उत्तर देंगे... Shweta Singh Kirti ने लगाई Rhea Chakraborty की क्लास

By एकता | Oct 08, 2023

बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा का मुद्दा बनी हुई हैं। दरअसल, अभी कुछ दिनों पहले इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम में अभिनेत्री ने अपने पूर्व प्रेमी और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात की थी। इस दौरान रिया ने सबके सामने अभिनेता के मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दे को उठाया। बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने इस बात पर जोर दिया कि कैसे अभिनेता का खराब मानसिक स्वास्थ्य उनके अचानक निधन का कारण हो सकता है। रिया की ये टिप्पणी सुशांत के फैंस को बिलकुल भी पसंद नहीं आई और उन्होंने अभिनेत्री को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

इसे भी पढ़ें: Hamas के अटैक के दौरान Israel में फंसी Nushrratt Bharuccha, टूट गया था संपर्क, अब सुरक्षित घर वापस लौट रहीं अभिनेत्री

श्वेता ने आगे अपने भाई के न्याय के लिए आखिरी दम तक लड़ने की बात करते हुए लिखा, 'भाई था, भाई है और हमेशा हमारा गौरव रहेगा! उसने हर दिल में जो प्यार जगाया है.. वो कभी नहीं मरेगा!! हम उनके न्याय के लिए लगातार लड़ेंगे।' बता दें, सुशांत का 14 जून, 2020 को निधन हो गया था। अभिनेता के पिता द्वारा रिया के खिलाफ कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था। अभिनेत्री अभी बैल पर बाहर है।

प्रमुख खबरें

Nagpur Consumer Commission का आदेश, Edelweiss Tokio महिला को दे 50 लाख रुपये का Insurance Claim

Delhi Police ने 80 लाख की फिरौती के लिए अगवा 8 वर्षीय बच्चे को सकुशल छुड़ाया

Nepal Flood के बाद 275 भारतीय लापता, MEA ने 95 टन राहत सामग्री भेजी

Delhi Police ने Swatantra Bhardwaj पर SC ST Act और POCSO की धाराएं लगाईं