भगवान के बारे में टिप्पणी कर विवादों में फंसी श्वेता तिवारी, मंत्री ने जांच के आदेश दिये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2022

भोपाल|  टेलीविजन अभिनेत्री श्वेता तिवारी अपने अंत:वस्त्र के बारे में टिप्पणी के दौरान कथित तौर पर भगवान का जिक्र करने के लिए विवादों में घिर गई हैं।

मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत के दौरान जब उन्होंने यह टिप्पणी की तो वहां उनके साथी कलाकार भी मौजूद थे। अभिनेत्री के इस बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें वह अपने अंत: वस्त्र के बारे में बातचीत करते हुये कथित तौर परभगवान का जिक्र कर रही हैं।

अभिनेत्री के बयान के बारे में पूछे जाने पर मिश्रा ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘ मैंने इसे सुना है और मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। मैंने भोपाल के पुलिस आयुक्त को इसकी जांच करने और 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। उसके बाद हम देखेंगे कि मामले में क्या कार्रवाई की जा सकती है।

प्रमुख खबरें

CBI ने मुंबई में CPWD इंजीनियर और 4 अन्य को 50 लाख की घूसखोरी में पकड़ा

Bitcoin Price 86000 Dollar के पार पहुंचा, लगातार तीसरे सप्ताह तेजी जारी

Jio Platforms IPO 21 अक्टूबर को खुलेगा, 28 अक्टूबर को शेयर लिस्टिंग की संभावना

सपा के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहता है निलंबित Constable, ड्यूटी से था गायब